Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी पर सलमान खान के गुस्से के बाद नाजिला ने भेजा खास मैसेज, वीडियो किया शेयर

Bigg Boss 17, Munawar Faruqui,Nazila Sitashi

Bigg Boss 17: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों लगातार खबरों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है और साथ ही शो के बाहर भी बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। हाल ही में वीकेंड के वार पर जब सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल किए और गुस्सा किया उसके बाद सोशल मीडिया पर कॉमेडियन की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला ने वीडियो शेयर करके उन्हें खास मैसेज भेजा है।

नाजिला ने भेजा मुनव्वर के लिए खास मैसेज-

बिग बॉस 17 में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अपने रिश्ते और अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लगातार खबरों में बने हुए हैं। मुनव्वर को कई सारे सवाल जवाब का सामना करना पड़ा रहा है।

वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी मुनव्वर की फटकार लगाई और उन्हे उनके रिश्ते को लेकर समझाया भी। सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी से पूछा था कि क्या वो नाजिला सिताशी के पास वापिस जाना चाहते हैं।

वहीं वीकेंड का वार एपिसोड के बाद रविवार को नाजिला सिताशी ने इंस्टाग्राम लाइव किया। और उन्होंने कॉमेडियन के लिए खास मैसेज भी छोड़ा। अब नाजिला का मैसेज सुर्खियो में आ गया है। मुनव्वर के फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नाजिला का खास मैसेज-

नाजिला सिताशी ने कहा,- "नया साल आ रहा है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं इससे बेहतर शुरुआत नहीं मांग सकती थी। चीजें चलती रहती हैं। जो भी चीजें हैं सब उसे भूल जाओ। बहुत कुछ चल रहा है। मैं सबसे कुछ कहना चाहती हूं कि कुछ भी चल रहा हो, आप लोग किसी के भी खिलाफ नफरत मत फैलाइए। अगर वो शख्स गलत भी है तब भी। बस इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या कह रहे हैं, क्योंकि आपको नहीं पता कि ये सामने वाले को किस तरह से प्रभावित कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं सिर्फ अपने बारे में बात नहीं कर रही हूं, कोई भी हो... कोई अगर खराब चीज कर भी रहा है तो आप उनमें से मत हो जाओ खराब होकर खराब को सही करता है। नफरत मत फहलाओ, किसी को भी गाली मत दो। जो भी चल रहा है वो उन्हें कर्मा से मिल जाता है। समय के साथ सब ठीक हो जाता है। आपकी नीयत खराब नहीं है तो आपके साथ कभी कुछ बुरा नहीं होता है। बस यही बात दिमाग में रखो कि भगवान हर किसी को उसका कर्मा देता है। आप गाली देकर अपना मुंह मत खराब करो। लोगों को अफेक्ट होता है। अच्छे से रहो। दुनिया बहुत बड़ी है। ये सब चीजें बहुत छोटी हैं।"

मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए नाजिला ने आगे कहा, "न्यू ईयर आ रहा है। भूल जाओ बाकी जो भी चीजें हैं। आगे बढ़ो जिंदगी में। मैं भी बहुत स्ट्रेस लेती थी, लेकिन अभी ठीक हूं। आप सबको खुश नहीं कर सकते। इंटरनेट पर तो लोग बोलते ही रहेंगे। जो समझदार हैं वो समझ जाएंगे कि किसी के खिलाफ नफरत मत फैलाइए। ये लोगों के मेंटल हेल्थ पर असर डालता है। पता नहीं किसी की लाइफ में क्या परेशानी चल रही है, तो ये सब और मुश्किल बढ़ा देता है। नफरत मत फैलाओ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X