Bigg Boss 17: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाले मुनव्वर फारुकी पहले ही हफ्ते में हुए नॉमिनेट, फैंस का लगा झटका

Bigg Boss 17: कर्लस टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरु हो गया है। शो को लेकर अब नए नए अपडेट्स भी आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पंसदीदा सद्स्य का सपोर्ट भी करने लगे हैं। इसी बीच खबर आई है कि सलमान खान के शो के पहले हफ्ते में ही सबसे सोशल मीडिया पर टेंड करने वाले कटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी नॉमिनेट हो गए हैं।
बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते में मुनव्वर हुए नॉमिनेट-
सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 का धमाकेदार आगाज शुरु हो गया है। शो में मनोरंजन जगत के कई सारे चर्चित पहुंच चुके हैं। खास बात ये है कि इस बात कई सारे यूट्यबूर्स भी इस शो का हिस्सा बने हैं।
वहीं बात करें कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की तो इस बार मुनव्वर भी इस रियलिटी शो का हिस्सा हैं। शो में जैसे ही मुनव्वर पहुंचे वैसे ही सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे। फैंस उनको जमकर सपोर्ट करने लगे।
परंतु इसी बीच मुनव्वर फारुकी के फैंस को बड़ा झटका लग गया। क्योंकि शो के पहले ही हफ्ते में मुनव्वर नॉमिनेट हो गए हैं। बिग बॉस के एक फैन पेज के अनुसार, कंटेस्टेंट्स में से अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, नील भट्ट और एक और कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है।
सलमान खान के शो का हिस्सा बने फेमस सेलेब्स-
टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे धमाकेदार, चर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' की शुरुआत हो ही गई। 15 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। सलमान खान ने दमदार अंदाज में सभी कंटेस्टेंट्स का ग्रैंड वेलकम किया। सोशल मीडिया पर ट्रेंड रहा है।
इस बार शो में कई सारे चर्चित सेलेब्स भी हिस्सा बनें हैं। अंकिता लोखंडे, विक्की जैन से लेकर नील भट्ट और मुनव्वर फारुकी तक कई सारे सेलेब्स इस पर शो में मनोरंजन का तड़का लगाएंगे। इस बार के सीजन में भी यूट्यूबर्स का जमावड़ा लगा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
