Bigg Boss 17: मुनव्वर तो निकले 'लड़कीबाज', इस हसीना ने आते ही कॉमेडियन की उधेड़ डाली बखिया

Bigg Boss 17 Update: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादास्पद शो में हालिया वाइल्ड कार्ड एंट्री आएशा खान के आने के बाद बिग बॉस 17 के अंदर चीजें और भी ज्यादा पेंचीदा और दिलचस्प होने वाली हैं। पिछले हफ्ते ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल आयशा ने मुनव्वर फारुकी पर आरोप लगाया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं, जबकि वह अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के साथ भी कमिटेड हैं।
जैसे ही उन्होंने ऐसे चौंकाने वाले दावे किए, शो के निर्माता उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन का सामना करने के लिए सीधे बिग बॉस के घर के अंदर ले आए। अपने एंट्री प्रोमो में, आएशा ने कहा कि मुनव्वर ने शो में आने से पहले उससे शादी करने का वादा भी किया था और उन्हें मुनव्वर से माफी की जरूरत है क्योंकि वह अभी भी अन्य हाउसमेट्स के साथ बात करते हुए दावा कर रहे हैं कि नाजिला उनकी गर्लफ्रेंड है।
अब कलर्स टीम द्वारा शेयर किए गए रविवार के एपिसोड के नए प्रोमो में, आएशा मुनव्वर से उन चीजों के बारे में सवाल करती नजर आ रही हैं, जिनका मुनव्वर ने उससे वादा किया था। मुनव्वर ने जवाब दिया कि वह नाजिला को डेट करने का नाटक कर रहा है और स्वीकार किया कि शो में एंटर करने से पहले उन्होंने सच में आएशा 'आई लव यू' कहा था। बिग बॉस के घर में मुनव्वर की दोस्त मनारा चोपड़ा पहले तो हैरान नजर आती हैं लेकिन क्लिप के आखिरी कुछ सेकंड में उनकी बहस का आनंद लेती नजर आती हैं।
शो में तीसरे हफ्ते में मुनव्वर ने मनारा से कहा था, "मैं पिछले दो साल से किसी के साथ हूं। 2017 में मेरी शादी हुई थी और 2020 में हम अलग हो गए। पिछले साल हमारा तलाक फाइनल हो गया। इन सबके बीच, मेरे जीवन की सबसे अच्छी बात मेरा बेटा है। वह 5 साल का है और मेरे साथ रहता है।"
साथ ही, आयसा द्वारा मुनव्वर पर आरोप लगाने के बाद नाजिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को टैंपोरैरी रूप से डिसेबल कर दिया था। अब, दर्शक मुनव्वर की जटिल प्रेम जिंदगी के पीछे की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications