..................... Bigg Boss 17: Munawar Faruqui nominated two contestants poetic style During the nomination task - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: नोमिनेशन टास्क के दौरान मुनव्वर फारुकी का चौंकाने वाला फैसला, घर वालों को लगा झटका

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरु हुए एक हफ्ता हो गया है। शो में बहुत कुछ अभी से देखने को मिल रहा है। लड़ाई, झगड़े, प्यार और रोमांस सारी चीजें दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसी बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान बहुत ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिली जब मुनव्वर फारुकी ने शायराना अंदाज में दो सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया।

मुनव्वर फारुकी ने किया दो सद्स्यों को नॉमिनेट-

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 के आज के एपिसोड में शो की दूसरे हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया होने वाली है। इस बार बिग बॉस ने काफी नए और मजेदार अंदाज में इस टास्क को करवाया है।

लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है कि, बिग बॉस सभी कंटेस्टेट्स को मुनव्वर के मुशाएरे में स्वागत करते सुनाई दे रहे हैं। जिसके बाद बिग बॉस मुनव्वर से कहते हैं कि बताइए आज कौन-कौन इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट है।

जिसके बाद मुनव्वर शायराना अंदाज में नील और ऐश्वर्या को नोमिनेट करते हुए कहते हैं कि, ऐश्वर्या और नील तू कभी मुंह पर नहीं पीठ -पीछे वार करेगा। मुझे पता है तू सामने आने से डरेगा। भेड़ चाल चलने का ये दौर अभी भी जारी है, यहां कुछ लोगों ने निशाना आसान देखकर गोली मारी है।

इस हंसी मुस्कुराहत के पीछे क्या छिपा रहे हो, जहर दे रहे हो और शरबत बता रहे हो। इस मुशाएरे में सभी घरवाले मुनव्वर को चीयर करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि हमेशा ही नॉमिनेशन होने के बाद घर के अंदर विवाद देखा जाता है अब आगे देखना होगा कि घर में किस किस के बीच लड़ाई-झगड़ा होगा।

बिग बॉस 17 में नील और ऐश्वर्या का गेम-

अभी तक के जीतने भी एपिसोड देखने को मिले हैं उसमें ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का गेम बिग बॉस 17 हाउस में काफी फीका दिखाई दे रहा है। बिग बॉस भी उन्हें शो में एक्टिव रहने के लिए सलाह दे चुके हैं। ऐसे में अब दोनों क्या इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट होते हैं देखना काफी दिलचस्प होगा। खैर शो अपने काफी दिलचस्प मोड़ पर हैं।

Read more about: bigg boss 17 munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X