Bigg Boss 17- मुनव्वर फारूकी ने बोला झूठ, खुद को नहीं रोक पाई नाजिला, चुप्पी तोड़ते हुए बोली- शर्मनाक है..

bigg boss 17, munawar faruqui, nazila sitashi

बिग बॉस 17 इस वक्त अपनी पीक विवादों में है और मुनव्वर फारुकी की हालत काफी खराब है। लगातार उनको लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल अब नाजिला का रिएक्शन सामने आया है और उन्होने मुनव्वर के दावों पर जवाब दिया है। नए एपिसोड में मुनव्वर ने आरोप लगाया कि नाज़िला उनके बेटे को बोर्डिंग स्कूल में भेजना चाहती थी।

उन्होंने यहां तक ​​दावा किया कि नज़ीला ने उन पर अपनी ही बहन के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। जैसे ही ये वीडियो सामने आया नाजिला सीताशी खुद को नहीं रोक पाईँ। उन्होने बिना किसी का नाम लिए हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जो कि आग की तरह वायरल हुआ।

नाजिला ने लिखा, "यह शर्म की बात है कि लोग खुद का बचाव करने के लिए झूठ बोलेंगे।" इसके बाद लोग मुनव्वर को खरी खोटी सुना रहे हैं और सभी का कहना है कि वो झूठ बोलता है।

इसके अलावा मुनव्वर की दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान भी रोती हुईं नजर आईं थीं क्योंकि वो कह रही थी कि मुनव्वर ने उनको धोखा दिया है। आयशा का कहना है कि उनसे तब संपर्क में आया था जब वो नाजिला का डेट कर रहा था।

क्या बोलीं आयशा?

आयशा का कहना था, "इस सब में मेरी क्या गलती थी? मैंने कभी उसके या किसी के साथ गलत नहीं किया। अगर वह नज़ीला के साथ रिश्ते में था और उसके साथ सब कुछ जारी रखना चाहता था तो उसे मुझसे संपर्क नहीं करना चाहिए था। मैं कुछ भी समझ नहीं पा रहा हूं. इससे मेरा दिल टूट जाता है. मैं केवल उसकी वजह से शांत था लेकिन अब और नहीं।"

अब देखने वाली बात होगी कि मुनव्वर किस तरह से रिएक्शन देते हैं। हालांकि मुनव्वर के फैंस उनको लगातार डिफेंड कर रहे हैं। मुनव्वर लगातार अपने रिश्तों को लेकर विवादों का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X