..................... Bigg Boss 17- अभिषेक की पार्टी में पहुंचे मनारा, मुनव्वर और आएशा की मस्ती Bigg Boss 17- Mannara, Munawar and Ayesha arrive at Abhishek's party and have fun.. Inside Videos Viral - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17- अभिषेक की पार्टी में पहुंचे मनारा, मुनव्वर और आएशा की मस्ती.. Inside Videos वायरल

bigg boss 17

Bigg Boss 17 शुरु होकर खत्म भी हो गया। इस दौरान कई दोस्त बने तो कइयों के दिल टूटे। लेकिन सारे गिले शिकवे भुलाकर इस वक्त कुछ सितारे एक छत के नीचे पहुंचे हैं।

जी हां, अभिषेक कुमार जो कि बिग बॉस 17 फर्स्ट रनरअप रहे हैं, उन्होने एक पार्टी होस्ट की थी और इस मौके पर बिग बॉस के कंटेस्टेंट का गेट टुगेदर हुआ है। कई वीडियोज आग की तरह वायरल हो रहे हैं। उनका पुनर्मिलन उनके फैंस के लिए काफी शानदार रहा है।

इन सभी एक साथ मिलते, हंसते और खिलखिलाते देख सभी को बिग बॉस के घर की याद आ जाएगी। इस दौरान मुनव्वर फारुखी, अभिषेक कुमार, आएशा खान और मनारा चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है।

अभिषेक मनारा का डांस

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मनारा और अभिषेक को डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश हैं और एंजॉय कर रहे हैं।

मुनव्वर और अभिषेक

मुनव्वर फारुखी और अभिषेक कुमार की दोस्ती बिग बॉस के घर के अंदर हुई थी। इस पार्टी में दोनों को अपने पुराने अंदाज में मिलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

मनारा और मुनव्वर

एक वीडियो में मनारा चोपड़ा और मुनव्वर साथ दिख रहे हैँ। मनारा इस दौरान काफी खुश हैं और उनके साथ पोज देती हुईँ नजर आ रही हैँ। वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है।

आएशा खान

मुनव्वर फारुखी की एक्स गर्लफ्रेंड और बिग बॉस कंटेस्टेंट आएशा खान भी इस पार्टी का हिस्सा थीँ। उन्होने अपने सेक्सी लुक्स के साथ सबका ध्यान खींच लिया। ब्लैक ड्रेस में कहर ढातीं आएशा को देख लोग हैरान थे। हालांकि इस पार्टी में अंकिता, विक्की, ईशा, समर्थ और तहलका नहीं नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X