..................... Bigg Boss 17 Mannara Chopra was successful in making her special place in house just two days - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: दो दिन में ही बिग बॉस के घर में अपनी खास जगह बनाने में कमयाब रही ये कंटेस्टेंट, फैंस को आई पसंद

Bigg Boss 17, Mannara Chopra

Bigg Boss 17: टेलीविजन का सबसे चर्चित विवादित शो बिग बॉस 17 दो दिन पहले शुरु हो गया है। शुरु होते ही शो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट अपनी अपनी खास जगह बनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच फैंस को मन्नारा चोपड़ा खास पसंद आ रही हैं। मन्नारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा-

चर्चित एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 हाउस में एंट्री लेने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने स्टेज पर सलमान खान के साथ काफी दिलचस्प बातें की थी और कई अजीब डिमांड रखी थी। उस वक्त तो एक्ट्रेस का वो अंदाज नेटिजन्स को पसंद नहीं आया था और लोग उन्हें इरिटेटिंग का टैग दे रहे थे।

लेकिन अब पहले एपिसोड में एक्ट्रेस का असली रूप देख दर्शकों का नजरिया ही बदल गया है। उनकी क्यूट बातें और क्यूट अंदाज ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की कॉमेडियन मुवव्वर फारुखी संग उनकी मस्ती भरी नोक झोक भी काफी पसंद आ रही है।

यहां तक की बिग बॉस ने तो मुनव्वर, मनारा और रिंकू को कंफेशन रूप में बुला कर अपना फेवरेट कंटेस्टेंट् का टैग भी दिया। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मनारा की तरीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "मनारा चोपड़ा काफी एंटरटेनिंग है। वे घर में रीयल वाइब दे रही हैं आगे देखते हैं क्या होता है।" दूसरे यूजर ने लिखा- "मनारा बिग बॉस 17 के घर में रॉक करने वाली हैं। वे क्यूट के साथ ही काफी एंटरटेनिंग हैं।"

मन्नारा चोपड़ा इंडस्ट्री का फेमस चेहरा-

रियलिटी शो बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले सितारों में एक नाम प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा का भी है। अपनी बोल्डनेस से इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली मन्नारा साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यूं तो मन्नारा चोपड़ा विवादों से दूर रहती हैं, लेकिन बीते दिन उनका किस कॉन्ट्रोवर्सी काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, साउथ सिनेमा के निर्देशक एस एस रवि ने फिल्म 'थिरागबदरा सामी' के प्रमोशन के दौरान मन्नारा के गाल पर किस कर लिया था, जिसकी वजह से काफी बवाल मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X