सलमान खान के घर में खराब हुई मन्नारा चोपड़ा की हालत, बदन का हुआ ऐसा हाल बोलीं- अब तो धीरे-धीरे...

Mannara Chopra, Bigg Boss 17

Mannara Chopra Body Scars: बिग बॉस 17 के बाहर आने के बाद मन्नारा चोपड़ा काफी चर्चा में हैं। शो में मन्नारा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन होने से अलग मन्नारा ने अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है। बिग बॉस के घर में उन्होंने हमेशा इसके बारे में बात करने से परहेज रखा। वह शो में अकेले खेलीं और टॉप थ्री में पहुंचीं।

मन्नारा ने शो नहीं जीता, लेकिन भारत की जनता का दिल जरूर जीत लिया है। शो के आखिरी पड़ाव में टॉर्चर टास्क हुआ था, जिसे मन्नारा ने बखूबी खेला था। उन पर कपड़े धोने का साबुन, मसाले, मिर्च और क्या कुछ नहीं फेंका गया, लेकिन वह हार नहीं मानीं। अब शो को खत्म हुए महीनाभर हो चुका है, लेकिन उस टास्क में मिले जख्म के निशान आज भी मन्नारा के शरीर पर है।

मन्नारा चोपड़ा ने अपने हाथ पैरों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मन्नारा के बदन पर काफी अजीब निशान दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही हसीना ने ये भी बताया कि मिर्ची टास्क में पड़े ये निशान अब धीरे धीरे हल्के पड़ रहे हैं।

एक फोटो में मन्नारा ने अपने पैर दिखाए हैं। इसमें उनके पैरों में जगह-जगह निशान पड़े हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मिर्ची टास्क के निशान धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। दूसरे फोटो में मन्नारा ने हाथ की फोटो शेयर की है। उनके हाथ में भी कई जगह निशान पड़े हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मंदिर के वायरल वीडियो के बाद से बहुत सारे लोग मिर्ची टास्क के निशान के बारे में पूछ रहे हैं। इसीलिए मैं फोटोज शेयर कर रही हूं। सबकुछ ठीक है, और समय के साथ बिल्कुल ठीक हो जाएगा।

मन्नारा की बिग बॉस जर्नी की बात करें तो मन्नारा चोपड़ा को शुरू से ही खूब पसंद किया गया। बिग बॉस खुद भी मन्नारा के लिए बायस्ड थे। शो में मन्नारा की मुनव्वर फारुकी संग दोस्ती देखने को मिली थी। लेकिन धीरे-धीरे इस दोस्ती में दरार पड़ने लगी और शो खत्म होने तक उन्होंने अपनी दोस्ती को खत्म कर लिया। हालांकि, फिर शो के बाद उन्हें एक पार्टी में बात करते हुए और गले लगाते हुए देखा गया। इसके बाद से खबरें आई कि शायद उनके बीच की दरार खत्म हो गई है। फैंस ने मन्नारा और मुनव्वर को साथ में काफी पसंद किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X