..................... Bigg Boss 17: king Enter Weekend ka vaar in Salman Khan Show Housemates Fight - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: वीकेंड के वार पर हुआ घर में घमासान, किंग की एंट्री ने मचाई तबाई!

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' इस वक्त लगातार सुर्खियों में हैं। शो में बहुत कुछ दर्शकों को देखने के मिल रहा है और उनका जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच वीकेंड के वार में घर में सिंगर किंग ने एंट्री की और इसके बाद घर का एक अलग ही माहौल देखने को मिला।

वीकेंड पर घर में हुआ घमासान-

'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी तहलका मचा हुआ है। कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। अब जब वीकेंड का वार पर घर में हमेशा ही तरह अलग ही घमासान देखने को मिला।

पहले तो सलमान खान ने घरों वालों की क्लास लगाई और इसकी वजह से घरवालों के बीच आपस में बहुत कुछ। इसके बाद घर में जाने माने सिंगर किंग ने अपनी शानदार एंट्री ली।

इसके बाद गेम को आगे बढ़ाते हुए किंग कहते हैं कि वह दिल रूम वालों को एक-एक कर फ्रंट पर बुलाएंगे और उन्हें ये बताना होगा कि वह दिल का दरवाजा किसके लिए हमेशा के लिए बंद करना चाहेंगे।

किंग सबसे पहले ऐश्वर्या को बुलाते हैं और पूछते हैं कि वह अपने दिल का दरवाजा किसके लिए बंद करना चाहेंगी। ऐश्वर्या, विक्की का नाम लेती हैं क्योंकि उन्हें उन पर भरोसा नहीं है।

इसके बाद किंग सनी आर्य को बुलाते हैं। सनी, अभिषेक का नाम लेते हुए कहते हैं कि वह कोई भी भाईचारा नहीं निभा सकते इसलिए मैं इसके लिए दिल का दरवाजा हमेशा के लिए बंद करना चाहूंगा।

समर्थ और अभिषेक की लव कंट्रोवर्सी का हिस्सा ईशा मालवीय ने अपने दिल का दरवाजा मुनव्वर फारुखी के लिए बंद किया। उन्होंने कहा कि मु्नव्वर स्मार्ट प्लेयर हैं, तो उन्हें फ्रंट फुट पर आकर खेलना चाहिए बैकफुट पर नहीं।

वही, अंकिता, सना के लिए दिल का दरवाजा बंद करती हैं। अंकिता कहती हैं कि सना धोखेबाज हैं और वह हमेशा बैक स्टेप लेती हैं। इस पर सना कहती हैं कि अंकिता के लिए उनके दिल का दरवाजा कभी खुल ही नहीं पाया क्योंकि इनका कंडक्ट जेनुइन नहीं लगा।

इस तरह से इस टास्क के बाद घर में बहुत ज्यादा लड़ाई -झगड़ा देखने को मिला। अपकमिंग एपिसोड़ में दर्शकों का जमकर मनोरंजन होने वाला है। जाहिर है कि इस बार कोई एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा।

घर में लव ट्रायंगल की वजह से लड़ाई-

रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में ईशा-अभिषेक और समर्थ का लव ट्रायंगल चल रहा है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा लड़ाई देखने को मिल जाती हैं। सलमान खान ने भी वीकेंड पर तीनो को काफी समझाया और ईशा की क्लास भी लगाई।

शो के बाहर भी ईशा को कई सारे सेलेब्स गलत बता रहे हैं। खैर आपको बता दे कि, 'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान, नील भट्ट और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनस्वी ममगई नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हैं।

Read more about: bigg boss 17 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X