Bigg Boss 17: खानजादी की बीमारी का सच आया सामने, अब सलमान खान पर फूटा लोगों का गुस्सा

Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिसकी वजह से दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच जब से सलमान खान ने शो की कटेस्टेंट खानजादी को बिग बॉस के घर से बाहर जाने को कहा तब से खानजादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। अब खानजादी की बीमारी का सच भी सामने आ गया है।
खानजादी और सलमान खान की लड़ाई-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, शो में लड़ाई-झगड़े के बीच खानजादी, जिग्ना से कहती है कि वह उसकी हेल्थ का मजाक न बनाए। बाद में, सलमान खान, ख़ानज़ादी से कहते हैं कि वह अपने स्वास्थ्य के बारे में रोना बंद करें।
लेकिन खानजादी कहती हैं कि मैं अपनी फिजिकल हेल्थ पर मजाक नहीं सुन सकती वहीं उन्हें रोते रोते यह कहते सुना जा सकता है कि मैं घर जाना चाहती हूं। इस पर सलमान खानजादी से पूछते हैं कि क्या वह घर जाना चाहती हैं?
तो वह रोते हुए हां कहती हैं। जबकि सलमान दरवाजा खोलते हैं और उन्हें बाहर आने के लिए कहते हैं। जिसके बाद शो में बहुत सारी दूसरी चीजें भी देखने को मिली। ये सब वीकेंड के वार पर गेस्ट के सामने हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर खानजादी ट्रेंड करने लगी।
खानजादी की बीमारी का सच आया सामने-
शो में जब खानजादी ने कहा कि वह हेल्थ का मजाक नहीं सुन सकती उसके बाद से कई सारी चीजें सोशल मीडिया पर सामने आई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर द खबरी द्वारा एक पोस्ट रिपोस्ट किया गया है,।
#KhanZaadi was suffering from Ankylosing spondylitis…which is so rare…!!!
— 𝐊𝐡𝐚𝐧𝐳𝐚𝐚𝐝𝐢 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐅𝐂 (@KhanZaadiOFC) November 25, 2023
The people who are saying that she is faking…here is the proofs of her disease….this video is 6years old in which she was talking to her consultant…
Here is the link :https://t.co/gWU0pNBahe#BB17 pic.twitter.com/bm5PtCwJC9
इसमें लिखा है, ''खानज़ादी एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित थी...जो बहुत दुर्लभ है...!!! इसके साथ एक यूट्यूब लिंक शेयर करते हुए लिखा गया, जो लोग कह रहे हैं कि वह झूठ बोल रही हैं...यहां उनकी बीमारी के सबूत हैं...यह वीडियो 6 साल पुराना है, जिसमें वह अपने कंसल्टेंट से बात कर रही थीं...''
इसी सबके बीच में खानजादी के डॉक्टर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 17 की सदस्य खानजादी की बीमारी को लेकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं।
Here is the video of the Dr Tariq Salim who was the consultant of #KhanZaadi : #BB17 #BiggBoss17 #FirozaKhan pic.twitter.com/UuQIBaqjFz
— 𝐊𝐡𝐚𝐧𝐳𝐚𝐚𝐝𝐢 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐅𝐂 (@KhanZaadiOFC) November 26, 2023
इस बीमारी के जानने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, उन्होंने मेकर्स को क्यों नहीं बताया। दूसरे यूजर ने लिखा, आज होस्ट ने उन्हें सच में टारगेट किया है। वहीं इसके चलते सलमान खान भी ट्रोल होते हुए दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











