Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के रिश्ते को लेकर टीवी के इस एक्टर ने कही ऐसी बात, बोले -'शर्म करो'

Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे कि शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर कई सारे सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने सुझाव दिए हैं।
कंवर ढिल्लों ने ट्वीट के जरिये बटोरी लाइमलाइट
लेकिन अब एक बार फिर से टेलीविजन के मशहूर एक्टर कंवर ढिल्लों ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुन हर कोई दंग रह गया है। बता दे कि उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है।
कंवर ढिल्लों ने अंकिता-विक्की के रिश्ते को बताया टॉक्सिक
कंवर ढिल्लों ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि "शर्म आनी चाहिए! नेशनल टीवी पर सबसे टॉक्सिक रिश्ते का प्रदर्शन किया जा रहा है। अपनी शादी की धज्जियां उड़ाते हुए दो लोग एक ही शो पर मौजूद है। ये बहुत भयानक है। भगवान आपका भला करें।"
कंवर ढिल्लों के ट्वीट पर लोग कर रहे कमेंट
कंवर ढिल्लों के इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने एक्टर को भला बुरा कहा और उन्हें यह तक कह दिया कि आखिरकार वह होते कौन है किसी के रिश्ते पर सवाल उठाने वाले। हालांकि कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जिन्होंने एक्टर की बात को सही बताया। एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखता है कि "पैसे के लिए कुछ भी करेंगे।"
कंवर ढिल्लों ने बिग बॉस में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी
हालांकि आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले कंवर ढिल्लों की बिग बॉस 17 में एंट्री की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि आपको बता दें कि एक्टर ने खुद इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया और कहा कि "मैं बिग बॉस इस साल नहीं कर रहा हूं लेकिन आने वाले वक्त में जरूर करना चाहूंगा।" इसी के अलावा उन्होंने अपने फैंस को प्यार दिया और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा।


Click it and Unblock the Notifications