Bigg Boss 17- कंगना रनौत को देख चौंक गए मुनव्वर फारूकी, एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हारी शक्ल दोबारा...

kangana ranaut, munawar faruqui, bigg boss 17

Munawar Kangana Video- बिग बॉस 17 के ट्रेंडिंग प्रतियोगी की बात करें तो उनमें से एक नाम मुनव्वर फारुकी का भी है। हालांकि इस दौरान वो कंगना रनौत की एंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि तेजस की प्रमोशन के लिए कंगना रनौत ने बिग बॉस 17 के घर पर एंट्री मारी थी।

यहां पर मुनव्वर भी थे जो कि कंगना रनौत के शो लॉक अप सीज़न 1 के विजेता बने थे। इस दौरान कंगना रनौत को घर के अंदर देखकर मुनव्वर चौक गए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वो काफी हैरान हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि किस तरहल से कंगना के बिग बॉस 17 में पहुंचने पर कॉमेडियन का चेहरा उदास हो गया। कंगना रनौत भी इस दौरान काफी मस्ती के मूड में थीं और घर जाते ही मुनव्वर को चिढ़ाते हुए नजर आईं।

इस वायरल वीडियो में कंगना मुनव्वर से कहती हैं, ''मुझे लगा नहीं था कि तुम्हारी शक्ल दूसरी बार देखने को मिलेगी, पर मिली अच्छा इत्तेफाक है।'' इसके बाद वहां खड़े सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैँ। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

एक ने लिखा, ''जिस पल का मैं इंतजार कर रहा था.. कंगना अंकिता बीएफएफ, उसके साथ मिलना अच्छा था।'' एक ने लिखा, ''बिग बॉस हाउस में पागल।'' एक ने लिखा, ''कंगना रनौत के घर आने के बाद एक नई एनर्जी मिली।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन किसी ने भी मुनव्वर को लेकर कुछ नहीं कहा है। गौरतलब है कि लॉकअप सीजन 1 में कंगना रनौत और मुनव्वर फारुकी की कुछ खास नहीं बनती थी।

हालांकि सीजन के अंत तक दोनों एक दूसरे को समझ गए थे। फिलहाल मुनव्वर बिग बॉस 17 का हिस्सा हैं और लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि वो इसकी दावेदारी भी पेश कर सकते हैं। हालांकि आने वाले समय में क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X