Bigg Boss 17: खानजादी का सपोर्ट करते हुए काम्या पंजाबी और देवोलीन भट्टाचार्यी ने लगाई ईशा मालवीय की क्लास

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिसकी वजह से दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन हो रहा है। शो को लेकर बाहर से भी सेलेब्स सोशल मीडिया के जारिए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस की फैन और टीवी एक्ट्रेसेस काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्यी ने खानजादी का सपोर्ट करते हुए ईशा मालवीय की क्लास लगा दी है।
काम्या और देवोलीन ने ईशा लगाई क्लास-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में वीकेंड का वार के दौरान खानजादी की बीमारी को लेकर एक बड़ा विवाद देखने को मिला था। इसमें खानजादी की बीमारी का खुलासा हुआ था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको कई लोगों का सपोर्ट भी मिला।
परंतु खानजादी की बीमारी को लेकर बिग बॉस 17 के घर के अंदर अभी भी कंटेस्टेंट मजाक बना देते हैं। इसी सबके बीच ईशा मालवीय ने भी खानजादी को झूठा बता दिया। जाहिर है कि ईशा तो हमेशा ही घर के अंदर कुछ ना कुछ ऐसा बोल देती हैं जो चर्चा में आ जाता है।
ईशा का खानजादी को ऐसा बोलना किसी को पसंद नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के इस स्टटेमेंट पर काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्हें खरीखोटी सुनाई है।
Wahi main bhi soch rahi thi 🤣🤣🤣🤣 https://t.co/6uHRkLyHlh
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) November 28, 2023
बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी देवोलीना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ''सोचिए ईशा कह रही है कि खानजादी झूठी है। आइरनी'' इस पर हामी भरते हुए काम्या ने कहा कि मैं भी यही सोच रही थी।
Dear Isha i dont think Salman Sir said Khanzaadi jhooth bole rahi hai, he said hamein aisi koi reports nahi di gayi hai… there is a lot of difference. #BB17 @ColorsTV
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) November 28, 2023
इसके बाद काम्या ने ईशा को करेक्ट करते हुए बताया कि सलमान, खानजादी को क्या कहना चाह रहे थे। उन्होंने कहा, ''डियर ईशा, मुझे नहीं लगता कि सलमान सर खानजादी को झूठा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है...इसमें बहुत फर्क है।''
घर के अंदर अपने रिश्तों को लेकर ईशा-
ईशा घर के अंदर हमेशा ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही हैं। ईशा ने अभिषेक के साथ कभी रिलेशन न होने की बात कही थी। जबकि, बाद में उन्होंने इसी बात को कबूल किया था।
वहीं, जब उनके ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, तब भी शुरुआती दिनों में ईशा ने उनके साथ अपना रिलेशन एक्सेप्ट नहीं किया था। बाद में घरवालों के समझाने पर उन्होंने कैमरे में माफी मांगी और इस सच के आगे खुद को सरेंडर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications