Bigg Boss 17- 'मैंने उसे कभी डेट नहीं किया, हम सिर्फ दोस्त थे', ईशा मालवीय ने अभिषेक से रिश्ते पर....

Isha Malviya Never Date Abhishek Kumar- बिग बॉस 17 की शुरुआत के साथ जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं उनका नाम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार। इन दोनों के लेकर आए दिन कई तरह की खबरें आती हैं और कहा जाता है कि दोनों एक्स हैं।
बिग बॉस के प्रीमियर पर जिस तरह से ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को अपने असफल रिश्ते का कारण एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए देखा गया था वो काफी चौकाने वाला था। इसके बाद इन दोनों के बीच सलमान खान को हस्तक्षेप करना पड़ा था और आराम से बात करने की बात की थी।
अब खबर आ रही है इस शो पर जाने से पहले उडारियां एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो किसी भी तरह के रिलेशनशिप में अभिषेक के साथ नहीं थीं। Indianexpress.com के मुताबिक ईशा ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह वहां जा रहा है या नहीं और मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है।
हमारे डेटिंग के बारे में अफवाहें थीं लेकिन हमने हमेशा एक करीबी दोस्ती का रिश्ता साझा किया है। उसके साथ रहना मज़ेदार होगा लेकिन वह कभी मेरा बॉयफ्रेंड नहीं रहा। हम लंबे समय से संपर्क में भी नहीं हैं।'' अब ईशा का ये बयान सुर्खियों में है और शायद इस बारे में अभिषेक को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है।
देखने वाली बात होगी वो इस बयान पर किस तरह से रिएक्ट करते हैँ। अभिषेक अक्सर ईशा को लेकर इमोशनल होते रहते हैं और कहते हैं कि वो उसको अपना भी नहीं पा रहे हैं और भूल भी नहीं पा रहे है।
हालांकि दोनों के बीच की सच्चाई क्या है इसका खुलासा नहीं हुआ है। ये कलाकार उडारियां सीरियल में साथ काम करते थे और इस वक्त बिग बॉस में हैं। हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन अब ब्रेकअप हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications