आज होने वाला है Bigg Boss 17 का ग्रैंड फिनाले, यहां इतने बजे से होगा विनर के नाम का ऐलान

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: फैंस को लुभाने और उनका मनोरंजन करने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी यानी कि आज होने वाला है, जहां अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अरुण श्रीकांत माशेट्टी और अभिषेक कुमार में से एक जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में, पांच फाइनलिस्टों ने लाइव दर्शकों के सामने अपनी क्लिप देखी जिससे हर कोई भावुक हो गया। हाल ही में बिग बॉस 17 का आखिरी एपिसोड देखने को मिला, जहां पांच हस्तियां अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट का समर्थन करने शो में पहुंची थीं। अब आपको बताते हैं कि आप बिग बॉस कब और कहां देख सकते हैं।

जो लोग अनजान हैं, उन्हें बता दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आज (28 जनवरी) कलर्स टीवी पर शाम 6 बजे से 12 बजे तक दिखाया वाला है। यह बिग बॉस हिंदी के इतिहास का सबसे लंबा फिनाले होने वाला है। बिग बॉस 17 का फिनाले जियो सिनेमा पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगा। अगर आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो अपने मोबाइल में जियो सिनेमा ऐप इंस्टॉल करें या लैपटॉप पर देखने के लिए अपने वेब ब्राउजर पर 'जियो सिनेमा' टाइप करें।

होस्ट सलमान खान कल बिग बॉस 17 के विजेता के नाम की घोषणा करेंगे। मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी में से एक कंटेस्टेंट विजेता की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये के ईनाम के साथ-साथ एक कार भी लेकर जाएगा।

Read more about: bigg boss 17 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X