'बिग बॉस 17' की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनी ये हसीना, 'बिग बॉस OTT 2' का भी थीं हिस्सा

Bigg Boss 17 Update: मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' जल्द ही शुरू होने वाला है। 'बिग बॉस OTT 2' के खत्म होने के बाद लोग अब 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं और इस बीच एक हसीना का नाम सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस खुश हो गए हैं।
बिग बॉस के फैंस को जिस अपडेट का इंतजार था, वो खबर आ गई है। जी हां, बिग बॉस 17 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। आपको बता दें, ये कंटेस्टेंट 'बिग बॉस OTT 2' का भी हिस्सा रह चुकी है और अब उनके 'बिग बॉस' जाने की खबर ने हसीना के फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है।
अब आपकी बेकरारी को ज्यादा ना बढ़ाते हुए बता देते हैं कि ये हसीना और कोई नहीं, बल्कि खूबसूरत जिया शंकर हैं। जी हां, जिया को 'बिग बॉस 17' की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, जिया शंकर 'बिग बॉस OTT 2' के आखिरी सीजन में मिड वीक एलिमिनेशन के दौरान बाहर निकल गई थीं। वो टॉप 6 कंटेस्टेंट बनी थी।
शो के अपडेट के बारे में बात करें तो ग्रैंड फिनाले के दौरान एल्विश और अभिषेक मल्हान के बीच कड़ी टक्कर हुई और फुकरा इंसान शो के पहले रनर अप के रूप में उभरे थे। वहीं दूसरी रनर अप मनीषा रानी बनीं थीं, तीसरी रनर अप बेबिका धुर्वे थीं और चौथी रनर अप पूजा भट्ट भी बनी थीं।
जिया को 'पिशाचिनी', 'मेरी हानिकारक बीवी', 'काटेलाल एंड संस', 'प्यार तूने क्या किया', 'प्यार मैरिज शश' और 'लव बाय चांस' जैसे टीवी शोज में अभिनय के लिए जाना जाता है। पिछले साल वह मराठी फिल्म 'वेड' में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications