Soniya Bansal की अचानक से बिगड़ी तबियत, इमरजेंसी में करवाया गया भर्ती...

Soniya Bansal admitted in emergency: बिग बॉस 17 से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनिया बंसल अपने बेबाक अंदाज और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सोनिया किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो सोनिया बंसल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर खुद फैन्स शॉक्ड रह गए हैं।
खबरों के मुताबिक सोनिया बंसल बीती रात एक अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने के लिए गई थीं, लेकिन अचानक से उनकी तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। एक्ट्रेस मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती हैं डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है और उनका प्रारंभिक इलाज भी शुरू हो चुका है।
बता दें कि 21 जुलाई को हुए अवॉर्ड फंक्शन के लिए सोनिया बंसल काफी तैयार होकर गई थीं। वहीं अचानक से उनकी तबियत बिगड़ने पर उनके दोस्त और घरवाले परेशान हो गए। वहीं अब फैन्स भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
सोनिया बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनिया बंसल अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। वह दर्द से कराहती दिखाई दे रही हैं।
काम की बात करें तो सोनिया बंसल हिंदी के साथ-साथ तेलुगु फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 2022 में उन्होंने शक्ति कपूर, राहुल रॉय के साथ ही काम किया था, लेकिन सोनिया बंसल को बिग बॉस सीजन 17 में खास लाइमलाइट मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











