Ayesh Khan Hospitalised: इस हालत में अस्पताल पहुंचीं बिग बॉस की आयशा खान, तस्वीर देख सीहरे लोग

Ayesh Khan Hospitalised

Ayesha Khan Hospitalised: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से निकलने के बाद आयशा खान लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'बिग बॉस' के घर में आयशा अपनी बीमारी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। साथ ही वह बिग बॉस के घर में कई बार बेहोश भी हो गई थीं। शो के दौरान उनकी तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। साथ ही उन्हें अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा था।

एक बार फिर आयशा खान अपनी खराब तबियत को लेकर चर्चा में हैं। आयशा की तबियत फिर से बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक्ट्रेस के फैंस लगातार उनकी सेहत ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आयशा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सेहत से जुडी बड़ी खबर शेयर की है।

आयशा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करने के बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर में एक्ट्रेस के हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई है। आयशा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'एक बार फिर हम यहां आ गए'।

आयशा खान के फैंस उनके लिए काफी परेशान हैं और साथ जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 'बिग बॉस 17' आयशा खान ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी के कई राज से पर्दा उठाया था। आयशा ने कॉमेडियन पर उन्हें धोखा देने के कई आरोप भी लगाए थे। रियलिटी शो में आयशा और मुनव्वर के बीच कई बार नोक-झोंक देखने को मिली थी।

शो के दौरान दोनों के रिश्ते ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इस दौरान कई बार शो में आयशा खान बेहोश भी हो गई थीं। आयशा खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा खान जल्द ही साउथ एक्टर दुलकर सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी भास्कर' में नजर आने वाली हैं। आयशा के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Read more about: ayesha khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X