बिग बॉस के करोड़पति यूट्यूबर के घर आई खुशखबरी, फिरंगी बीवी ने दूसरी बार दिया बेटी को जन्म, चेहरा भी किया रिवील

Arun Mashettey

Arun Mashettey Baby Girl: कभी बिग बॉस में अपना रौला जमाने वाले कंटेस्टेंट के घर ढेर सारी खुशियां आई हैं। हम जिस एक्स कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं, उनके घर में दूसरी बार खुशखबरी आई है और वो और उनके फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

अरुण के घर आई खुशखबरी

जी हां, गेमिंग की दुनिया के जाने-माने यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके अरुण माशेट्टी एक बार फिर पिता बन गए हैं। अरुण पहले से ही एक बच्ची के पिता थे और उनके परिवार में एक और बच्ची का आगमन हुआ है। इस खुशखबरी के साथ अरुण माशेट्टी फूले नहीं समा रहे हैं।

अरुण ने शेयर किया वीडियो

बच्चे की डिलीवरी से पहले अरुण और उनकी पत्नी मलक का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो अपनी बीवी को दुलारते और किस करते नजर आ रहे हैं। रात को दो बजे से ही मलक को दर्द होना शुरू हो गया था और सुबह सात बजे जाकर उन्होंने प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। अरुण की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और अपनी नवजात बच्ची की झलक फैंस के साथ शेयर की।

क्या रखा नाम

अपनी जिंदगी में आई इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करते हुए अरुण ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया। उन्होंने अपनी प्यारी सी गुड़िया का नाम एलिना माशेट्टी रखा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलक और अरुण ने साल 2021 में शादी की थी और फिर मलक ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम है जूरी। जब अरुण बिग बॉस में थे तो जूरी उनसे मिलने भी आई थी।

कौन हैं अरुण माशेट्टी

अरुण माशेट्टी एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उनका ज्यादातर कंटेंट गेमिंग पर ही आधारित होता है। अरुण को उनकी पॉपुलैरिटी के आधार पर बिग बॉस 17 में हिस्सा बनने का मौका मिला था। अपनी काबिलियत के दम पर ही वो बिग बॉस 17 के टॉप 5 में पहुंचे थे। वहीं, अरुण माशेट्टी के स्टेज नेम की बात करें तो उनके फैंस उन्हें 'अचानक भयानक' के नाम से जानते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arun mashettey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X