बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, पहाड़ों की वादियों से शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Anurag Dobhal Engagement: Uk07 नाम से मशहूर अनुराग डोभाल अपने यूट्यूब वीडियोज की वजह से खास सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके राइडिंग वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसके बाद उन्हें टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में भी देखा गया था। इसके बाद अनुराग का नाम पुनीत सुपरस्टार के साथ झगड़े को लेकर भी सामने आया था।
वहीं अब अनुराग एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। वो भी किसी अन्य वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। जी हां, अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान संग सगाई कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अनुराग गर्लफ्रेंड को पहाड़ की वादियों में ले जाकर सगाई करते हैं।
जी हां, वायरल हो रहे अनुराग के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ की वादियों में दोस्तों और परिवार वालों के सामने अपने जिंदगी के नए सफर में बंधने जा रहे हैं। काले रंग की शेरवानी माथे पर टीका और एक मुस्कान चेहरे पर लिए वह ऋतिका का हाथ पकड़े चलते नजर आते हैं। परिवार वालों ने सगाई और गोद की सभी रस्में की। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं-हमेशा के लिए साथ 5-3-2025।
बता दें कि अनुराग डोभाल के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत बधाई। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों की जोड़ी बेस्ट है। वहीं तीसरे ने लिखा- नजर ना लगे। आपको बता दें कि अनुराग ने गर्लफ्रेंड को पहाड़ की वादियों में ही शादी के लिए प्रपोज किया था। टैली टॉक से बात करते हुए अनुराग ने कहा था कि- मैं मुनव्वर नहीं हूं जो घर के बार आकर कुछ और कह दूं और घर के अंदर कुछ और। मैंने उस लड़की की इज्जत अंदर भी रखी है और बाहर आकर भी उस लड़की का साथ निभाया।


Click it and Unblock the Notifications









