BIGG BOSS 17 फेम अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी के बीच हुआ झगड़ा, बात पहुंची हाथापाई तक, देखें VIDEO

Abhishek Kumar and Munawar Faruqui fight

BIGG BOSS 17: बिग बॉस सीजन 17 में आए कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल तीनों का लव ट्राएंगल शो में देखा गया। दरअसल ईशा और अभिषेक पहले डेट कर चुके थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों बिग बॉस के घर में नजर आए, लेकिन बाद में अभिषेक ने ईशा को मनाने की बेहद कोशिश की थी, लेकिन ईशा ने बताया कि वह अब समर्थ को डेट कर रही हैं।

लगाई थी शर्त ?

इसके बाद अभिषेक कमार का दिल टूट गया था, लेकिन जैसे ही कंटेस्टेंट घर से बाहर आए ईशा और समर्थ का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद हाल ही में अभिषेक कुमार और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी का झगड़ा करते हुए एक वीडियो सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि दोनों ने समर्थ और ईशा के ब्रेकअप पर शर्त लगाई थी। उसी सिलसिले में दोनों की बहस हो रही है।

हो गया ब्रेकअप
बिग बॉस के घर से निकलते ही ईशा और समर्थ का ब्रेकअप हो गया। इस बात का खुलासा समर्थ जुरेल ने एक इंटरव्यू में किया कि ईशा उनके साथ कैसा करने लगी थीं और दोनों ने अलग होना सही समझा। समर्थ ने ईशा को मौकापरस्त भी कह दिया था। इसके बाद ईशा को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी का इसी सिलसिले को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़ाई का वीडियो वायल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार पैसों को लेकर बुरी तरह से झगड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल बिग बॉस के घर में ही दोनों ने शर्त लगाई थी। उस शर्त के जीत जाने पर दोनों बुरी तरह बहस करते नजर आते हैं। अभिषेक इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि मैं जीता हूं इस पर मुनव्वर फारूकी कहते हैं की नहीं मैं जीता हूं। अभिषेक कहते हैं तेरी बातचीत है ना बात कर जाकर उससे (ईशा)। इसके बाद दोनों बुरी तरह से झगड़ते हैं और बात हाथापाई तक पहुंचने लगती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X