Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर भड़की फलक नाज कहा,- तुमने एक लड़के को पागल बनाकर रख दिया...

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में बहुत हलचल देखने को मिल रही है। दर्शकों का भी खुब मनोरंजन हो रहा है। ऐसे में बिग बॉस के घर बाहर भी फैंस और दर्शक अपने अपने पसंदीदा सदस्यों को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच घर के अंदर ईशा मालवीय की हरकते देखते हुए सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस फलक नाज से गुस्सा जाहिर किया है।

ईशा मालवीय पर भड़की फलक नाज-

बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकी फलक नाज ने ईशा के लव ट्राएंगल को लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,- मुझे समझ नहीं आ रहा इस लड़की को क्या प्रॉबलम है? कभी कहती है इसे अभिषेक से प्यार करती है और फिर कहती है कि मुझे इससे प्यार नहीं है। फिर अचानक समर्थ से लड़ाई करती है और फिर कहती है कि मुझे समर्थ से प्यार है। तुमने एक लड़के को पागल बना रख दिया है ईशा।

आगे एक्ट्रेस ने लिखा,- मैं अभिषेक को काफी समय से जानती हूं। अभिषेक सेंसिटिव है और यकीन मानों मुझे इस वक्त उसको इस हाल में देखना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। अगर कोई लड़का ऐसा कर देता तो 50 बातें उसको सुनाई जाती। बात लड़का या लड़की की नहीं है जनाब। बात यहां एक इंसान और उसके व्यक्तित्व की है। ना हमेशा लड़कियां सही होती हैं ना हमेशा लड़के गलत होते हैं। आशा करती हूं कि अभी जल्द इस बकवास सिचुएशन से बाहर आए।

बिग बॉस के घर में लव ट्रंगल का ड्रामा-

बिग बॉस सीजन 17 में इन दिनों दर्शकों को लव, धोखा, ड्रामा ज्यादा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने जब इस घर में एंट्री ली थी तो हर किसी को इनकी जोड़ी पसंद आ रही थी, लेकिन बिग बॉस ने अचानक ही ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को भेजकर सभी को शॉक्ड कर दिया। समर्थ के घर में एंट्री लेने से ईशा खुद हैरान रह गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X