..................... Bigg Boss 17 ex contestant Ayesha Khan shares screenshot of netizen abusing her after Munawar Win - Hindi Filmibeat

मुनव्वर के बिग बॉस जीतने की बड़ी कीमत चुका रहीं Ayesha Khan, लोग भर-भरकर दे रहे गालियां, तंग आकर हसीना ने...

ayesha khan

Ayesha Khan Molestation: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आयशा खान ने दिसंबर के दूसरे हफ्ते में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस 17 के घर में एंटर किया। उन्होंने घर में एंट्री करते ही मुनव्वर फारुकी पर कई आरोप लगाए। अब, ग्रैंड फिनाले के कुछ दिन बाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

आयशा ने हाल ही में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है और उसमे दिख रहा है कि एक नेटिजन ने इनबॉक्स में आयशा खान का नाम लिया और उन्हें गालियां दीं। चैट में एक नेटिजन को उन्हें गाली देते हुए और दावा करते हुए दिखाया गया कि उन्होंने बिग बॉस 17 के विजेता का समर्थन नहीं किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। साथ ही उस यूजर ने आयशा को गंदी-गंदी गालियां भी दीं। हालांकि यूजर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ है कि विजेता से उसका मतलब मुनव्वर से था।

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट आयशा खान ने चैट को कैप्शन के साथ शेयर किया और लिखा- "एक समाज के रूप में हम कहां जा रहे हैं? मेरा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होता?" उन्होंने यूजर का का नाम या आईडी भी नहीं छिपाया।

आपको बता दें, लाइव दर्शकों से कम वोट मिलने के बाद आयशा खान ग्रैंड फिनाले वीक से पहले ही बाहर हो गईं। एक रोस्टिंग टास्क था जहां बिग बॉस 17 के घर के सदस्यों को लाइव दर्शकों की उपस्थिति में रोस्ट करना था। इससे पहले, उन्हें उनकी टीम के साथ नॉमिनेट किया गया था जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और ईशा मालवीय शामिल थे। बिग बॉस ने एक ट्विस्ट पेश किया और दर्शकों से नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए वोट करने के लिए कहा। सबसे कम वोट मिलने के बाद आयशा खान बाहर हो गईं।

घर के अंदर उनकी उपस्थिति की वजह से लोगों ने मुनव्वर फारुकी का एक अलग पक्ष देखा और उनकी छवि खराब हो गई क्योंकि आयशा ने खुलासा किया कि वह उनके और उनकी पूर्व प्रेमिका नाजिला सिताशी के साथ एक साथ ही संबंध बना रहे थे और दोनों को धोखा दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X