Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के पति के बिहेवियर को देखते हुए देवोलीना भट्टाचार्य ने लगाई क्लास

Bigg Boss 17: कर्लस टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इस बार है। दोनों काफी हाइलाइट में है क्योंकि दोनों का रिश्ता काफी सफर कर रहा है। ऐसे में विक्की जैन का व्यवहार काफी बदल हुआ है। इसको देखते हुए देवोलीना भट्टाचार्य ने विक्की की क्लास लगा दी।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में-
टीवी एक्ट्रेस विक्की जैन और अंकिता लोखंडे दोनों बिग बॉस 17 के घर में शामिल हैं। दोनों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है। अंकिता ने कई मौकों पर शिकायत की है कि विक्की उनके मुकाबले दूसरे कंटेस्टेंट्स को ज्यादा टाइम देते हैं।
Husband/Wife ka mann mutau chalta rehta hai. But humiliating , insulting your wife every damn day is not at all entertaining nor it cant be a part of game. #BB17
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) October 27, 2023
वहीं, विक्की जैन का कहना है कि वह गेम खेलने आए हैं। बीते एपिसोड में दोनों के बीच झगड़ा भी होते देखने को मिला, जिसमें इरिटेट होकर विक्की ने कह दिया कि अंकित ने उन्हें दिया ही क्या है। उनके स्टेटमेंट से सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है।
विक्की जैन के व्यवहार पर देवोलीना ने लगाई क्लास-
विक्की जैन ने जब अंकिता लोखंडे को गलत तरीके से बात की उसके बाद फैंस विक्की को ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विक्की जैन काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए। इस लिस्ट में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य का नाम भी जुड़ गया है।
देवोलीना भट्टाचार्य ने विक्की जैन के बिहेवियर पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पति-पत्नी के बीच मन मुटाव तो चलता रहता है। लेकिन हर रोज अपनी पत्नी की बेइज्जती करना कभी एंटरटेनिंग नहीं हो सकता। खास तौर पर बिग बॉस 17 के घर में।' फैंस देवोलीना की बातों के सपोर्ट में उतरे हैं। एक ने कमेंट किया, 'कोई भी रिलेशनशिप गेम के ऊपर नहीं है।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'किसी भी रिश्ते में इज्जत देना बहुत जरूरी है।'


Click it and Unblock the Notifications











