Bigg Boss 17: दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान के शो को लेकर लिया बड़ा फैसला, दर्शकों को लगा झटका!

Bigg Boss 17, salman khan

Bigg Boss 17: सलमान खान का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 17 कुछ दिनो पहले ही शुरु हुआ है। शुरु होने के बाद शो को लेकर नई नई चीजें सामने आ रही हैं फिर चाहे सदस्यों को लेकर हो या इस बार के नए नए नियमों को लेकर। अब इस शो को लेकर सामने आया है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है।

शो को लेकर हाईकोई ने लिया फैसला-

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिका कर्ता ने कहा कि बिग बॉस को टेलीविजन पर हिंदी के अलावा, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई फॉर्मेंट प्रसारित किया जाता है। उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा की बिना लाइसेंस के गैर कानूनी तरह से कई वेबसाइट्स 'बिग बॉस' के कार्यक्रम का प्रसारण कर रहे हैं, जो उनके बिजनेस के लिए एक खतरा बन सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट ने इस मामले में अपना आदेश जारी करते हुए ये भी कहा कि जिस तरह से अवैध रूप से कई वेबसाइट्स इस प्रोग्राम को प्रसारित कर रही हैं, उससे पायरेसी का खतरा भी बढ़ सकता है। पायेरसी की वजह से शो के प्रोड्यूसर्स को वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा,-" 1 से लेकर 5 तक जिनके खिलाफ याचिका दायर की गयी है, उनको बिग बॉस के पिछले एपिसोड्स से लेकर आने वाले एपिसोड्स को टेलीकास्ट, प्रसारण, स्ट्रीमिंग और रीट्रांसमिटिंग करने पर रोक लगाई जाती है।"

उन्होंने अपने आदेश में ये भी कहा कि,- "अगर आने वाले समय में बिग बॉस के नाम का इस्तेमाल कर गैर कानूनी तरह से याचिका कर्ता के प्रोग्राम को प्रसारित किया जाता है, तो उन वेबसाइट्स के खिलाफ एक आवेदन दायर किया जा सकता है। ये आदेश आगे अगर कोई वेबसाइट ऐसा करती है, तो उनके लिए भी लागू होता है।"

कोर्ट ने अपने आदेश में आगे कहा,- "अगर इस तरह की वेबसाइट्स, जिन्हें बिग बॉस के नाम का इस्तेमाल करने की परमिशन मिलती है, तो वह भी पायरेसी को बढ़ावा मिलेगा, जिसकी वजह से उस याचिका कर्ता का बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसने काफी इन्वेंस्ट करके इस शो के अधिकार लिए हैं। कोर्ट ने गैर कानूनी तरह से बिग बॉस के फुटेज को चलाने वाली वेबसाइट्स को भी ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं।"

Read more about: bigg boss 17 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X