Bigg Boss 17 contestants List: अपना शानदार खेल दिखाने के लिए सलमान खान के शो में नजर आएंगे कई सितारें

Bigg Boss 17 contestants List: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का रियालिटी शो बिग बॉस दर्शकों के बीच काफी फेमस है। एक सीजन खत्म होने के बाद शो के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं और इस बार सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को भी होस्ट किया था। तो जैसे ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म हुआ फैंस के बीच बिग बॉस सीजन 17 को लेकर हलचल होने लगी। इसी बीच कई सारे सेलेब्स के नाम सामने आए जो शो में भाग ले सकते हैं परंतु अब कुछ नामों की पुष्टि हो गई है और कुछ ही पुष्टि होना बाकि है, जो सलमान खान के शो में अब आपको देखने को मिलेंगे।
जिया शंकर-
टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस जिया शंकर का भी नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा है। जाहिर है कि जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अपना जादू दिखा चुकी हैं, इससे बाद से ही फैंस जिया को बिह बॉस सीजन 17 में देखने के लिए अपील कर रहे थे।
ऐश्वर्या शर्मा भट्ट-
कई सारे टीवी शो करके घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा भट्ट का नाम भी सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 17 के लिए सामने आ रहा है। सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या शर्मा अपने पति नील भट्ट के साथ इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।
अनुराग डोभाल-
UK07 राइडर के नाम से फेमस हुए अनुराग डोभाल एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। सोशल मीडिया की वजह से अपने फैंस के बीच अनुराग डोभाल काफी फेमस हैं। यूट्यूब पर उनके 6.64 मिलियन और इंस्टाग्राम पर लगभग 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सलमान खान के शो के लिए यूट्यूबर अनुराग डोभाल का नाम भी सामने आ रहा है।
मनीषा रानी-
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से फेमस हुई मनीषा रानी एक भारतीय डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मनीषा रानी अपने फैंस के बीच अपने सोशल मीडिया कंटेंट के कारण लोकप्रिय हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार बिग बॉस 17 में मनीषा रानी नजर आ सकती हैं।
अर्जित तनेजा-
टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से फेमस हुए टेलीविजन अभिनेता अरिजीत तनेजा का नाम भी सामने आ रहा है कि वह बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं। फिलहाल एक्टर की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। अरिजीत तनेजा ने एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 6 और बॉक्स क्रिकेट लीग से डेब्यू किया इसके बाद कुमकुम भाग्य में काम किया और उसके बाद कलर्स के साथ बहू बेगम, नागिन 5 और नागिन 6 में काम किया।
जिया मानेक-
फैंस के बीच गोपी बहू के नाम से फेमस टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बार बिग बॉस में जिया मानेक भी नाम सामने आ रहा है। बता दे जिया मानेक का नाम पहले भी कई बार सामने आ चुका है लेकिन वो शो का हिस्सा नहीं बनी थी। अब देखना होगा कि जिया शो में शामिल होती है या नहीं।
अभिषेक मल्हान-
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिषेक मल्हान जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय यूट्यूबर और सोशल मीडिया प्रभावकार हैं। यूट्यूब पर उनके 5.97 मिलियन सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तो सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के लिए अभिषेक मल्हान का भी नाम सामने आ रहा है।
अंकिता लोखंडे-
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक भारतीय अभिनेत्री है, जिन्होंने कई सारे टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करके अपनी एक खास पहचान बनाई है। खबर है कि अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं।
इन सब नाम के अलावा हर्ष बेनीवाल, अंजुम फकीह, अवेज़ दरबार, अंजलि अरोड़ा और मुनब्बर का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बार शो में इन सितारों का जबरदस्त खेल देखने को मिल सकता है। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर शो को लेकर कई सारी चीजें सामने आ रही हैं परंतु अब शो ऑन-एयर होने के बाद ही सब पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications