Bigg Boss 17: सलमान के सामने ही भिड़ पड़े एक्स लवर्स, दोनों एक्टर्स ने एक-दूजे की इज्जत पर उछाला कीचड़

Bigg Boss 17 Contestant

Bigg Boss 17 Contestant: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में एक्स कपल की एंट्री हुई है। टीवी शो 'उडारियां' में एक साथ काम करने वाले ईशा मालवीया और अभिषेक कुमार ने साथ में एंट्री तो ली लेकिन आते ही वो चर्चा का विषय बन गए। दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को खोलकर रख दिया।

अभिषेक कुमार ने तो अपने प्यार का खुलेआम इजहार किया लेकिन ईशा ने इनकार किया कि वो कभी अभिषेक के साथ रिलेशनशिप में थीं। ईशा ने बताया कि अभिषेक उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर थे और वो सेट पर अजीब बर्ताव किया करते थे। ईशा ने कहा कि बतौर दोस्त उन्हें अभिषेक का ये बिहेवियर पसंद नहीं आता था। वो सेट पर ईशा की शादी किसी और से होते हुए भी नहीं देख पाते थे।

दोनों की लड़ाई शो में ही इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अभिषेक काफी पर्सनल हो गए और वो ईशा की फैमिली पर जाने लगे और साथ ही वो ईशा के कथित बॉयफ्रेंड के बारे में बात करने लगे, वहीं ईशा ने इस बात से इनकार किया कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। इस पर सलमान ने अभिषेक को समझाया कि कई बार लड़कियां लड़कों से पीछा छुड़ाने के लिए ऐसी बातें कह देती हैं।

ये झगड़ा यहीं खत्म नहीं हुआ, ईशा ने भी अभिषेक पर इल्जाम लगाया कि एक्टर ने उन पर हाथ उठाया है और ये बात सुनकर सलमान खान हैरान रह गए। उन्होंने ईशा को समझाया कि इस तरह की बातें कैमरे के आगे इस तरह नहीं करनी चाहिए। बदले में अभिषेक ने भी कहा कि उन्होंने हाथ इसलिए उठाया क्योंकि पहले ईशा ने उन पर वार किया था और अपने बचाव के लिए ही उन्होंने ईशा पर हाथ उठाया। दोनों की ये बातें सुनकर सलमान गुस्सा हो गए और कहने लगे कि उन्हें इस तरह की अपनी निजी बातें ऐसे लाइव टेलीविजन पर नहीं करनी चाहिए।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X