Bigg Boss 17 के प्रतियोगियों की कंफर्म लिस्ट आई सामने, हैरान कर देंगे ये नाम!

Bigg Boss 17- बिग बॉस 17 को लेकर बातें होना शुरु हो चुका है और एक बार फिर से फैंस काफी खुश हो रहे हैं। हालांकि अभी बिग बॉस ओटीटी 2 का खुमार नहीं उतरा है लेकिन ये रियलिटी शो कलर्स टीवी पर छा जाने के लिए आ रहा है।
बिग बॉस 17 सीजन के लिए हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि इस बार प्रतियोगी कौन कौन से होंगे। 15 अक्टूबर से शुरु हो रहे इस शो के प्रतियोंगियों की कंफर्म लिस्ट सामने आ गई और जिसके जिसके नाम सामने आए हैं वो आपको हैरान कर देने के लिए काफी हैं। सलमान खान इस शो को फिर से होस्ट करने के लिए तैयार हैं और इस बार की थीम सिंगल्स बनाम कपल्स होने वाली है।
ये है प्रतियोगियों की कंफर्म लिस्ट
इस लिस्ट BiggBoss_Tak हैंडल पर डाला गया है। प्रतियोगियों की कंफर्म लिस्ट में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर, मन्नारा चोपड़ा, जिग्ना वोरा, सनी आर्य उर्फ तहलका प्रैंक, मनस्वी ममगई और ऋषि धवन शामिल हैं। इनके नाम जानकर कई लोगों को झटका लगने वाला है।
ये सितारे भी ले सकते हैं शो में हिस्सा?
अरमान मलिक और कृतिका- पायल मलिक, कंवर ढिल्लों, एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा, टिकटॉकर फैज़ बलूच जय सोनी और संदीप सिकंद भी इस शो में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कौन कौन से प्रतियोगियों की झलक दिखती हैं।
सलमान खान इस बार फिर से बिग बॉस में कहर ढाते हुए नजर आएंगे। होस्ट के रूप में वो हर साल दिखते हैँ। सिंगल बना कपल की ये थीम लोगों को निश्चित ही खुश करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications