Bigg Boss 17: फिनाले से पहले कंटेस्टेंट से एक-दूसरे को किया टॉर्चर, लाल मिर्च और वैक्स स्ट्रिप लगाया चेहरे पर

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों ट्रेंड में हैं। शो में बहुत कुछ देखने को मिला रहा है, ऐसे में दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें देखने को मिल रहा है कि कंटेस्टेंटे फिनाले से पहले एक-दूसरे को जमकर टॉर्चर कर रहे हैं। लाल मिर्च और वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल करके एक-दूसके के लिए कंटेस्टेंटे मुश्किल पैदा कर रहे हैं।
बिग बॉस 17 में टॉर्चर की हदे हुई पार-
शो 'बिग बॉस 17' ग्रैंड फिनाले से कुछ ही दिनों की दूरी पर है। ऐसे में शो में नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अभी शो में 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनके बीच फिनाले तक पहुंचने के लिए कांटे की टक्कर होते देखने को मिल रही है।
आने वाले एपिसोड में घरवालों के बीच टिकट टू फिनाले के लिए नॉमिनेशन टास्क होते देखने को मिलेगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स जीतने के लिए हदें पार करते हुए नजर आएंगे। अभी हाल ही में एक नया प्रोमो सामने आया है।
इस प्रोमों में देखा गया है कि, 8 कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांटा गया है। इन्हें नॉमिनेशन के लिए टास्क दिया जाएगा, जिसमें जो हारेगा, उसका टिकट टू फिनाले से पत्ता कट जाएगा। कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांटा गया है। टीम ए में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं।
जबकि, टीम बी में ईशा मालवीय, विक्की जैन, आयशा खान और अंकिता लोखंडे हैं। टीम को एक टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें कहा जाएगा कि जब तक बजर दबा रहेगा तब तक आपके सुरक्षित रहने के चांसेज ज्यादा रहेंगे। ये टास्क दो दिन तक चलेगा।
पहले दिन मुनव्वर की टीम ने परफॉर्म किया। वह सभी बजर पकड़कर खड़े हो गए। मुनव्वर और मनारा को एक रस्सी से बांधा गया, तो दूसरी रस्सी से अरुण और अभिषेक को। इस दौरान टास्क के अनुसार, टीम बी इन पर चीजें फेंकती है।
विक्की, मनारा पर पानी फेंकते हैं। आयशा तेल डालती हैं। वह मनारा के चेहरे पर लाल मिर्च तक डाल देती हैं। मनारा इस बात से चिढ़ जाती हैं और ऐसा न करने के लिए कहती हैं। वहीं, अरुण कहते हैं कि मनारा वीक टारगेट नहीं हैं।
टास्क के दौरान आयशा सभी पर पानी डालती हैं। ईशा और अंकिता सब पर पानी फेंकती हैं। अभिषेक चिल्लाते हैं कि कोई तो पानी डालो। उधर, आयशा, मनारा को गेम छोड़ने की नसीहत देती हैं। इस पर मनारा जवाब देती हैं कि वह अपनी रस्सियां और रिश्ते कभी नहीं छोड़तीं।


Click it and Unblock the Notifications












