Bigg Boss 17: मुनव्वर से लड़ाई के बाद आयशा खान ने बताई दर्दनाक घटना, कम उम्र में हुई उत्पीड़न की शिकार

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त लगातार खबरों में बना हुआ है। शो में आए दिन नई नई चीजें देखने को मिल रही हैं और साथ ही कंटेस्टेंट को लेकर बड़े बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। सोशल मीडिया पर शो को लेकर ट्रेंड भी चल रहा है। ऐसे में शो में सबसे ज्यादा चर्चा मनुव्वर फारुकी और आयशा खान को लेकर हो रही है। हाल ही में आयशा ने मुनव्वर से लड़ाई के बाद खुद के साथ होने वाले उत्पीड़न को लेकर भी बात की।
आयशा खान ने घर के अंदर किया बड़ा खुलासा-
बिग बॉस 17 इस वक्त काफी सुर्खिय़ों में हैं। आयशा खान कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड इस वक्त बिग बॉस 17 में अपना शानदार गेम खेल रही हैं। आयशा कोई ना कोई खुलासा कभी खुद से जुड़ा तो कभी अपने रिश्ते से जुड़ा तो कभी मुनव्वर को लेकर करती ही रहती हैं।
लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया जब आयाशा अपनी दोस्त अंकिता से बात कर रही थी। तब रोते हुए आयशा ने कहा,- "मुझे पता है कि मैंने क्या-क्या सुना है और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मेरे साथ रहने के लिए क्या करण बताए हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग समझ रहे होंगे कि मैं क्या कहना चाह रही हूं।"
आगे आयशा ने कहा,- "मैंने अपनी जीवन में बहुत सारी ऐसी चीजें देखी जहां मैं अपने लिए स्टैंड नहीं ले पाई। मुझे 9 साल की उम्र में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और मैं अपने लिए तब भी स्टैंड नहीं ले पाई। उस समय मैं बहुत छोटी थी। तो अब मैं ऐसी चीजों से गुजरती हूं तब मुझे तकलीफ होती हैं।"
आगे अपनी बात रखते हुए आयशा ने कहा,- "अब जब ये वापस आता है तो मुझे लगता है कि मेरा इस्तेमाल हो रहा है। उसने मेरा इस्तेमाल किया और फिर उसने मुझे खुद से दूर कर दिया। ये सब बहुत मुश्किल है। 22 दिनों से मैं इस सबको देख रही हूं।" इसी बीच आयशा ने कहा कि उनके मां-बाप उनको ऐसे देखकर काफी परेशान हो रहे होंगे।
इस तरह से इमोशनल होते हुए आयशा ने खुद से जुड़ी कुछ बातें की और मुनव्वर को लेकर भी कई सारे सच बताएं। इस सबके बीच जब आयशा की ये बात सुनकर कि मुनव्वर ने उनको बस सेक्स के लिए रखा है अंकिता काफी सदमें में आ गई। और उन्होंने आयशा ने माफी मांगी कि उन्होंने आयशा को गलत समझा।
बिग बॉस 17 में मुनव्वर और आयशा का रिश्ता-
बिग बॉस 17 में आयशा खान ने जब से एंट्री ली है तब से मुनव्वर फारुकी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए हैं। आयशा ने बिग बॉस में एंट्री के साथ ही मुनव्वर पर कई आरोप लगाए थे। दोनों के बीच में शो में आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल जाते हैं। खैर सोशल मीडिया पर कई सारे लोग मुनव्वर का साथ दे रहे हैं तो कई लोग आयशा को सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेटिंग के आरोप लगाए थे। उसके बाद मुनव्वर ने आयशा से माफी भी मांगी थी।


Click it and Unblock the Notifications












