..................... Bigg Boss 17 Ayesha Khan claimed that she was in a physical relationship with Munawar Faruqui - Hindi Filmibeat

आयशा खान ने मुनव्वर के साथ अपने रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'मैं उसके साथ फिजिकल रिलेशनशिप में...'

Ayesha Khan Allegation On Munawar Faruqui

Ayesha Khan Allegation On Munawar Faruqui: इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। दरअसल, आयशा खान और मुनव्वर फारूकी का रिश्ता खूब सुर्खियों में है। घर में आयशा खान ने मुनव्वर के खिलाफ एंट्री मारी। शो से बाहर उन्होंने मुनव्वर पर डबल डेट के भी आरोप लगा दिए थे। लोग भी कयास लगा रहे थे कि आयशा खान, मुनव्वर को लेकर कई बड़े राज खोलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बिग बॉस के घर में फ्लर्ट करते हुए नजर आए मुनव्वर और आयशा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी और आयशा खान एक दूसरे के साथ में फ्लर्ट करते हुए नजर आए। तो वहीं दूसरी तरफ आयशा ने मुनव्वर के साथ में अपने रिश्ते पर अब एक बड़ा खुलासा कर दिया है। इसी दौरान आयशा खान ने मुनव्वर के बेटे के बारे में भी बात की।

मुनव्वर फारूकी ने बेटे को लेकर बोला झूठ

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी को बेटे को याद करते हुए देखा गया था। लेकिन अब आयशा खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "जब मैं मुनव्वर फारूकी से जुड़ा कुछ भी देखती हूं तो मैं टिक मार्क कर लेती हूं कि यह झूठ है, यह भी झूठ है। मैंने मुनव्वर को शो में यह बोलते हुए भी सुना कि वह 6 महीने से अपने बेटे के साथ है। लेकिन 2 महीने तक तुम्हें उनके साथ थी और उनका बेटा तब नहीं रहता था।"

मुनव्वर को बदलते हुए देखना चाहती हैं आयशा

आयशा खान ने शो के दौरान आगे बात करते हुए कहा कि "मुनव्वर ने आखिरी हफ्ते में अपने बेटे को बुला लिया था। मुझे पता तो चले कि आखिर क्या सच है और क्या गेम के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं आगे आयशा खान ने यह भी बताया कि लड़कियों को चीट करने की आदत मुनव्वर फारूकी रखते हैं। इसका मेरे पास सबूत भी है। मैं बस उनको बदलते हुए देखना चाहती हूं।"

मुनव्वर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में थी आयशा

इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में आयशा खान ने ईशा मालवीय के सामने मुनव्वर के साथ अपने रिश्ते का सच बताया। आयशा ने कहा कि "मैं मेंटली काफी बर्दाश्त करती हूं। लेकिन अगर मैंने अपना मुंह खोल दिया तो मुनव्वर का पूरा गेम चौपट हो जाएगा। इसी दौरान आयशा ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह मुनव्वर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में थी।"

आयशा की बात सुन ईशा और अभिषेक हुए दंग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयशा खान की यह बात सुनकर ईशा मालवीय काफी ज्यादा हैरान हो गई थी। यहां तक की अभिषेक को भी जब यह बात पता चली तो वह भी काफी ज्यादा दंग हो गए थे। इसी पर अभिषेक ने कहा कि अभी आयशा सिर्फ 21 साल की है और उन्हें नेशनल टीवी पर इस तरीके की बातों को नहीं करना चाहिए। लेकिन बाद में अभिषेक ने यही बात मुनव्वर को भी बताइए और यह उनके लिए काफी हैरानी की बात रही।

Read more about: bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X