Bigg Boss 17- आर्यन खान ड्रग केस की वकील सना रईस खान बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा? खबर पढ़कर लगेगा...

बिग बॉस 17 का प्रीमियर आज होना है लेकिन इसके पहले ही कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार कुछ ऐसे प्रतियोगी भी नजर आने वाले हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी हैं।
अभी तक आ रही जानकारी के मुताबिक कुछ लोग बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश कर चुके हैं और कुछ अभी जाएंगे। लेकिन ऐसे में एक नाम सामने आया है जो कि आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। हम बात कर रहे हैं आर्यन खान ड्रग केस की एक लॉयर सना रईस खान की जो कि बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने वाली हैं।
पहले एक मिस इंडिया को लेकर चर्चा थी कि वो भी घर का हिस्सा होंगी। इस एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले काजोल-स्टारर द ट्रायल में देखा गया था। हम बात कर रहे हैं मनस्वी की जो शो छोड़ चुकी हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें को सना के साथ बिग बॉस की डील काफी अर्जेंट में हुई। अगर ऐसा होता है तो धमाका काफी तगड़ा होगा। सना रईस खान भले ही मुख्य वकील नहीं थीं लेकिन वो इस केस से जुड़े वकीलों में से एक थीं।
उन्होंने एविन साहू का केस लड़ा था। सना रईस खान काफी सुंदर हैं और इस खबर ने एक बज क्रिएट कर दिया है। सलमान खान के इस शो को लेकर इस बार थीम भी काफी शानदार होगी। बता दें कि इस बार सिंगल्स बनाम कपल्स की भिड़ंत बिग बॉस में दिखेगी।
बिग बॉस के फैंस इसलिए भी और एक्साइटेड हैं क्योंकि सलमान खान की टाइगर 3 रिलीज होने वाली है और इससे पहले बिग बॉस 17 की शुरुआत होगी। सलमान खान किस अंदाज में यहां नजर आएंगे वो भी देखने वाली बात होगी। फिलहाल कुछ लोगों के नामों के खुलासे हो चुके हैं लेकिन कई ऐसे हैं जिनके नाम पर मुहर लगना अभी बाकी है और सना रईस खान उनमें से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











