Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा पर चीखते चिल्लाते मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस के घर में मचाई तोड़फोड़

munawar, mannara, ayesha khan

Bigg Boss 17: सलमान खान का मोस्पॉट पुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में इस शो में मशहूर इंफ्लुएंसर आयशा खान की वाइल्ड एंट्री हुई है। आयशा के बिग बॉस के घर में कदम रखते ही मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें बढ़ गई है। इस बीच एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,क्योंकि इस प्रोमो में मुनव्वर ने मन्नारा चोपड़ा और बिग बॉस के प्रॉपर्टी के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसे सभी घरवालों के होश उड़ गए हैं

मुनव्वर और मन्नारा के बीच क्या हुआ ?

बिग बॉस 17 का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई बेहद हैरान और परेशान है, दरअसल इस प्रोमो में मन्नारा चोपड़ा हर बार की तरह इस बार भी मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को लेकर ताने मारती नजर आई हैं। इसके अलावा मन्नारा, मुनव्वर पर सवाल भी उठाते नजर आ रही हैं। मन्नारा चोपड़ा की बातें सुनने के बाद मुनव्वर फारूकी का गुस्से से पारा हाई हो जाता है और वो मन्नारा के पास जाकर लड़ने लगते हैं। वहीं दोनों के बीच बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि मुनव्वर बिग बॉस के घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर देते हैं। वहीं मुनव्वर से इस बर्ताव से घरवाले हैरान हो जाते हैं।

मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के बीच क्या है रिश्ता ?

आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी और इंफ्लुएंसर आयशा खान ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बिग बॉस 17 के घर में आने के बाद आयशा ने मुनव्वर पर धोखेबाज का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा भी आयशा ने मुनव्वर को लेकर कई बातें बोली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X