'सुशांत सिंह राजपूत का नाम मत लो..' अंकिता लोखंडे की मां ने घर के अंदर जाते ही क्यों दी ऐसी नसीहत!

बिग बॉस 17 इस वक्त काफी चर्चा में हैं। कई अच्छी तो कई तकरार वाली खबरें सामने आई हैं। इस सीजन में लोगों के रिश्ते जुड़ने से ज्यादा टूटते और बिखरते नजर आए हैं। फिलहाल इस वक्त सीजन में फैमिली वीक चल रहा है और सभी प्रतियोंगियों के घरवाले एक एक करके उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं।
लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनकी मां वंदना लोखंडे हैं। घर में जाकर वंदना लोखंडे ने अपनी बिटियी को नसीहत देते हुए सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेने से मना किया है।
जी हां, मां वंदना लोखंडे का कहना है कि वो विक्की के साथ अपने रिश्ते पर ज्यादा ध्यान दे। उन्होने ये भी कहा कि, एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का नाम शो में बिल्कुल ना ले। इसके बाद उनको लेकर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं
क्या बोलीं अंकिता की मां?
फैमिली वीक पर घर में आईं अंकिता की वंदना ने कहा, बेटा अब तुम अपने प्रजेंट में रहो, अपने भूतकाल में बार बार वापस पस मत जाओ। तुम जो बार-बार अतीत के बारे में बात करती हो वो बिल्कुल ठीक नहीं है और बाहर भी लोगों को ऐसा ही लग रहा है। लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है कि अंकिता लोखंडे और विक्की का रिश्ता ज्यादा नहीं चलने वाला है।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि अंकिता लोखंडे पर उनकी मां की इस बात का कितना असर पड़ता है। कई बार देखा गया है कि अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की के साथ झगड़ा करतीं नजर आईं हैँ। हालांकि वो रियल है या दोनों टीवी के लिए कर रहे हैं इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications