Bigg Boss 17: बिग बॉस की सबसे मंहगी कंटेस्टेंट हैं अंकिता लोखंडे? जानिए सच

Bigg Boss 17:

Bigg Boss 17: सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 15 अक्टूबर को शुरु होने वाला है। शो को लेकर हर तरफ से हलचल देखने को मिल रही है। फैंस के बीच शो का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। खबर है कि शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ भाग लेने वाली है और अंकिता अभी तक की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनने वाली हैं।

अंकिता लोखंडे बनेंगी शो की प्रतिभागी-

इस शो में जाने के लिए मेकर्स टीवी के एक से बढ़कर एक सेलेब्स को अप्रोच करने में लगे हुए है। इस बार बिग बॉस के घर में सिंगल वर्सेज कपल की थीम देखने को मिलेगी। जिसको लेकर फैंस की बीच खुशी का माहौल है।

इसी बीच खबर आई है कि, अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ इस घर में बतौर कपल के रुप में एंट्री करेंगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता लोखंडे बीबी 17 की सबसे अधिक फीस लेने वाली कंटेस्टेंट बनकर रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

टीवी इंडस्ट्री में अंकिता काफी चर्चित नाम है, उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, यह अंदाजा लगाया गया है कि उन्हें हर हफ्ते 10 से 12 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिल सकता है हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जल्द टीवी पर शुरु होगा बिग बॉस 17-

सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' 15 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस शो के शुरू होने में केवल 10 ही दिन बचे हैं। बिग बॉस 17 में जाने वाले कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जिसमें- हर्ष बेनीवाल, जिया शंकर, यूट्यूबर अरमान मलिक, पायल मलिक, ईशा मालविया के अलावा और भी कई लोग हैं। शो एक पॉपुलर रियलिटी शो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X