Bigg Boss 17: एक शो में धासू एंट्री के लिए अंकिता लोखंडे ने खरीदा पूरा बाजार, पति विक्की की जेब हुई ढीली

Bigg Boss 17: टीवी की दुनिया सबसे ज्यादा चर्चित और पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस जल्द ही फिर से अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। सलमान खान के इस धमाकेदार शो बिग बॉस 17 में इस बार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एंट्री लेने वाले हैं। ऐसी खबर है कि, शो में अपनी जबरदस्त एंट्री के लिए अंकिता (Ankita Lokhande) ने पूरा का पूजा बाजार ही खरीद लिया है।
बिग बॉस में होगी अंकिता की धमाकेदार एंट्री-
फेमस कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो से जुड़े प्रोमो लगातार सामने आ रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम की भी पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन संग शो का हिस्सा बनेंगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता और विक्की बिग बॉस हाउस में 200 जोड़ी कपड़ों के साथ एंट्री मारेंगे। दरअसल बिग बॉस के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने सलमान खान के शो को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, "शो के कंफर्म कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 के घर में करीब 200 जोड़ी कपड़ों के साथ एंट्री लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 200 आउटफिट्स खरीदे हैं और यह कपल घर के अंदर एक भी कपड़े को रिपीट नहीं करेगी। पिछले सीजन में बिग बॉस 11 रनरअप हिना खान ने भी शो में अपनी कोई ड्रेस रिपीट नहीं की थी।"
BREAKING! Confirmed couple: Ankita Lokhande & Vicky Jain to take approx. 200 outfits inside Bigg Bose 17.
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) September 26, 2023
As per the report, They have purchased 200 outfits and plan on not repeating their clothes inside the house.
In the past season, BB11 Runner-up Hina Khan didn't repeat her… pic.twitter.com/oVlbDtzx9k
शो के दर्शक अभी से इसी के लिए काफी उत्साहित है। जाहिर है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी की दुनिया के जाने माने सितारें हैं और इनकी अच्छी फैन फ्लॉइंग हैं। फैंस दोनों को काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर ही खबरों को हिस्सा भी बने रहते हैं कभी अपने काम को लेकर तो कभी अपने स्टाइल को लेकर।
सलमान खान का शो बिग बॉस17-
सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस 17 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार शो में कई सारे शानदार सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं। रिपोट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' काफी कंट्रोवर्शियल होने वाला है। क्योंकि इस सीजन के लिए मेकर्स ने अंकिता लोखंडे के साथ-साथ रिया चक्रवर्ती को भी अप्रोच किया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि रिया और अंकिता के बीच बिग बॉस हाउस में तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। बता दें कि रिया और अंकिता दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी थीं।


Click it and Unblock the Notifications