Bigg Boss 17- अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को मारी चप्पल, वायरल वीडियो से मचा हंगामा!

Ankita Lokhande Hit Chappal to Vicky Jain- बिग बॉस 17 अपने पीक पर है और जिस तरह के धमाके और नजारे देखने को मिल रहे हैं लोग एंटरटेन हो रहे हैं। इस वक्त घर के मशहूर पति पत्नी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर फिर से चर्चा हो रही है।
वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन को चप्पल फेंककर मार दी। दरअसल विक्की जैन पूरे घरवालों के सामने झूठ बोल रहे थे और अंकिता ने ऐसा करते हुए उनको पकड़ लिया।
इसकी शुरु मुनव्वर फारुकी के एक सवाल से हुई थी, उन्होने पूछा था, क्या शो में 'दिमाग का घर' में रहने वाले विक्की ने ईशा मालविया और दूसरे लोगों के साथ अपना खाना शेयर किया था या नहीं?
ईशा ने इसके बाद मुनव्वर से कहा कि 'दम का घर' की खानजादी थीं जिन्होंने सबसे पहले दिमाग रूम के सदस्यों द्वारा पकाया गया खाना खाया था। हालांकि, विक्की और खानजादी ने ईशा के दावे को पूरी तरह से गलत बताया था।
विक्की और खानजादी के बार बार इस दावे से इंकार करने के दौरान विक्की अंकिता पहुंची और सभी को बताया कि उसने वास्तव में खानजादी को दिमाग रूम के सदस्यों का खाना खाते हुए देखा था। इसके बाद विक्की ने खेल-खेल में पीछे से अंकिता की गर्दन पकड़ ली और उसे खींच लिया।
जब अंकिता ने उसे दूर धकेलने की कोशिश की तो विक्की ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसका हाथ पकड़ लिया। इस हंसी-मजाक के दौरान अंकिता अपने पति विक्की जैन को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ी, लेकिन जब वह नहीं रुके तो उन्होने चप्पलें उतारीं और फेंककर विक्की जैन को मार दीं।
हालांकि ये सारे काम हंसी मजाक में हो रहे थे। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे एक दूसरे से काफी हंसी मजाक करते रहते हैं। अंकिता लोखंडे हाल ही में चर्चा में आईं थीं जब उन्होने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की थी।


Click it and Unblock the Notifications