विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा की बढ़ रही नजदीकियां पर अंकिता लोखंडे को लगी मिर्ची, नेशनल टीवी पर किया हंगामा

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande-Vicky Jain Fight

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande-Vicky Jain Fight : सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 17 में टीवी दुनिया की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ गई हुई है। हालांकि दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलते रहता है। कपल के बीच प्यार से ज्यादा लड़ाई ही दिखता है। हालांकि एक बाद फिर दोनों कपल ने लड़ाई कर ली है। दोनों एक-दुसरे को खरी-खोटी सुनाने का एक मौका नहीं छोड़ते है। वहीं, अब अंकिता को शो की बाकी लड़कियों से जलन भी होने लगी है। बीते कई दिनों से देखने के लिए मिल रहा है कि विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा के बीच काफी नजदीकियां बढ़ रही है। जिसके वजह से दोनों पति पत्नी के बीच काफी भयंकर लड़ाई हुई है।

अंकिता को हुई मन्नारा से दिक्कत

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच काफी नोक-झोक देखने को मिला है। हालांकि इनके बीच की लड़ाई दर्शकों के लिए काफी आम बात हो चुका है, लेकिन इस बार इनकी लड़ाई अपनी वजह से नहीं बल्कि मन्नारा चोपड़ा की वजह से हुए है, दरअसल विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा के बीच कुछ दिनों से काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। जिसके वजह से दोनों अक्सर बात करते-रहते है, लेकिन अब अंकिता को इस बात से प्रॉब्लम होने लगी है कि,क्यों विक्की मन्नारा के पास बैठते है और हंस-हंसकर बातें करते है।

अंकिता लोखंडे ने कही ये बात

प्रोमो में पास सभी ने देखा होगा कि कैसे विक्की और मन्नारा साथ में बैठकर बातें कर रहे होते हैं, तभी वहां पर अंकिता आती है और गुस्सा करते हुए अपने पति विक्की से कहती, आज अचानक से मन्नारा लाइफ में आ गई। बहुत अच्छी लगने लगी है तुझे वो। उसे बात करने में आपको आज कर बहुत ही ज्यादा मजा आता है। करिए आप बात कीजिए। इसके जवाब में विक्की कहते हैं कि, कुछ लॉजिक बताइए। कुछ रीजन तो दीजिए ना बात करने का। इस बात पर कपल के बीच दो पूरे दिन नोक-झोक चलती है। वहीं अंकिता बाद में कहती हैं कि, तुझे मैं मन्नारा के लिए बोल रही हो तो बुरा लग रहा है परेशानी क्या है तेरी। उसी के जवाब में विक्की कह देते हैं, तू मेरे सारे दोस्तों को अपने ओपिनियन से भागती है।

कपल के बीच हुए किचन एरिया में लड़ाई

कहल की लड़ाई बेडरूम से लेकर किचन एरिया तक पहुंच जाती है। वहीं जाने के बाद अंकिता गुस्से में विक्की को सामान फेंक कर मारने की बात कहती हैं। इस पर विक्की अपनी पत्नी को ताना मारते हुए बोलते है कि, लोगों को थोड़ा पढ़ना लिखना चाहिए। विक्की ये बातें अंकिता को काफी चुभ जाती है और वो बोलती हैं, जा तू ढूंढ ले बहुत पढ़ी लिखी लड़की इसके आगे वो कहती हैं, काश में भी सोच समझकर फैसला लेती। ये बात बोलने के बाद अंकिता रोते हुए वहा से बाथरूम में जाके कंबल में मुंह डालकर फूट-फूटकर रोती हैं और आगे बोलती है, तेरा प्यार मेरे लिए खत्म हो गया है। विक्की का गुस्सा यहां फट जाता है और वह चिल्लाते हुए बोलते हैं, शादी की है। मैं गुम नहीं हूं किसी का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X