BIGG BOSS 17 PARTY: अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर-मन्नारा के साथ मिलकर लगाए ठुमके, वीडियो देख फैन्स के उड़े होश

BIGG BOSS 17 SUCCESS PARTY : बिग बॉस सीजन 17 भले ही खत्म क्यों ना हो गया हो, लेकिन बिग बॉस के कंटेस्टेंट की पार्टी अभी भी जारी है। जी हां, बीती रात बिग बॉस की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। इस दौरान कई कंटेस्टेंट नजर आए तो कई कंटेस्टेंट ने ऐसा माहौल जमाया कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। अगर आपने भी नहीं देखा है पार्टी का वीडियो तो देखें यहां फटाफट देखें पुल पार्टी इनसाइड वीडियो...
अंकिता और मुनव्वर का डांस वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, ईशा मालवीय, अनुराग डोभाल, खानजादी, समर्थ जुरेल, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा समेत कई एक्स कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। वहीं इस बिग बॉस की सक्सेस पार्टी में खास रौनक जमाती दिखीं अंकिता लोखंडे। ब्लू कलर की रिवीलिंग ड्रेस से तो अंकिता ने पूरे पार्टी के माहौल के ही बदल दिया था। इसी के साथ ही अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी के डांस वीडियो ने तो तहलका ही मचा दिया। बता दें कि सभी लोग ग्रुप में पुराने गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंकिता और मुनव्वर का भी खास ताल-मेल देखने को मिला।
अंकिता ने मन्नारा के साथ किया डांस
वहीं एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां अंकिता लोखंडे मन्नारा चोपड़ा के साथ मिलकर सलमान खान के गाने जस्ट चिल-चिल पर डांस करती नजर आ रही हैं। फिलहाल तो यह नजारा देख फैन्स के होश ही उड़ गए हैं। क्योंकि बिग बॉस के घर के अंदर मन्नारा और अंकिता एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करती थीं। इस शानदार बिग बॉस की सक्सेस पार्टी में गाने-डांस के साथ ही बिग बॉस का ऐंथम सॉन्ग भी बजा और सभी कंटेस्टेंट ने मिलकर केक कटिंग करके पार्टी इंजॉय की। इस बिग बॉस की सक्सेस पार्टी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।


Click it and Unblock the Notifications











