Bigg Boss 17- फूट फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन ने घर पहुंचते ही छोड़ दिया अकेला?

Ankita Lokhande Vicky Jain Fight- अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच झगड़ा हुआ है और इसके बाद अंकिता को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इन दोनों के बीच हुआ क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अंकिता की बातों से लग रहा है कि विक्की जैन उनका साथ नहीं दे रहे हैं।
अंकिता कहती हैं, "मुझे घर जा के बोला था कि हम साथ रहेंगे। हम साथ कहीं नहीं हैं। मुझे दुनिया हर्ट नहीं कर सकती, मेरे को मेरा इंसान हर्ट कर सकता है। और मैं हर्ट नहीं हो रही हूं।"
कोई भी मुझे चोट नहीं पहुँचा सकता, उम्मीद है मेरे आदमी, और तुम मुझे चोट पहुँचा रहे हो।" इसके बाद अंकिला लोखंडे बेड पर लेटकर रोती हुई नजर आती हैं और विक्की को माफी मांगते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि विक्की से बात करते हुए अंकिता कह देती हैं कि, "मुझे बहुत अकेला सा लग रहा है। तू हर जगह है विक्की, बस मेरे साथ नहीं है। मैं अकेला महसूस कर रही हूं।'' ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है और देखने वाली बात होगी कि एपिसोड में झगड़े का क्या कारण नजर आता है।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को शानदार कपल्स में से एक माना जाता है लेकिन कई बार देखा जाता है कि दोनों काफी अलग अलग से लगते हैं। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे को इस सीजन का एक प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
हालांकि लॉक अप के विनर मुनव्वर फारुखी भी इस शो का हिस्सा हैं और कहा जा रहा है कि वो इस शो पर राज करने वाले हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त है और उनको वोट्स अच्छे आने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए अंकिता और विक्की का ये प्रोमो..


Click it and Unblock the Notifications