Bigg Boss 17: विक्की जैन से हाथ जोड़कर अंकिता लोखंडे ने मांगी माफी, फूट फूट रोते हुए बयां किया अपना दर्द

Bigg Boss 17, Vicky Jain, Ankita Lokhande

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त खबरों में बना हुआ है। शो में फैमली वीक चल रहा है इसी के चलते शो में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। इस सबके बीच में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। हाल ही में लड़ाई-झगड़े के बाद अंकिता ने अपने पति से माफी मांगी है।

अंकिता ने मांगी विक्की जैन से माफी-

रियालिटी शो बिग बॉस 17 हाउस में इस हफ्ते फैमिली वीक में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मम्मियों ने भी एंट्री ली थी। जिसके चलते बिग बॉस के पिछले कुछ एपिसोड काफी चर्चा में रहे। क्योंकि, पहले की तरह इस बार भी विक्की जैन की मां को लगातार बहू अंकिता लोखंडे पर बरसते देखा गया।

शो में एंट्री लेते ही अंकिता लोखंडे की सास ने उनसे कहा था कि,-जब तुमने विक्की को लात मारी ना, तो पापा (ससुर) ने तुम्हारी मम्मी को तुरंत फोन किया था और कहा कि क्या तुम भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती थी? इस पर अंकिता ने उनसे अपने दिंवगत पिता को इस मामले में घसीटने से मना किया।

शो का एक और प्रोमो चर्चा में हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे को फूट-फूटकर रोते और पति विक्की जैन के परिवार से माफी मांगते देखा जा सकता है। बात करते हुए अंकिता लोखंडे तब रो पड़ीं जब उन्होंने विक्की जैन से पूछा कि क्या वह अपने रिश्ते से ब्रेक लेना चाहते हैं। इस पर विक्की ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। लेकिन अंकिता ने उससे कहा कि वह उनके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए दोषी महसूस कर रही हैं।

बिग बॉस 17 में अंकिता और विक्की का रिश्ता-

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की पर्सनल लाइफ बिग बॉस 17 में काफी चर्चा में रही है। शो में विक्की जैन और अंकिता के रिश्तें में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शो में अंकिता का हाल देखने के बाद सोशल मीडिया कई सारे टीवी सेलेब्स ने अपनी दोस्त अंकिता का साथ देते हुए ट्वटि किया और उनका सपोर्ट किया।

वीकेंड का वार में करण जौहर भी अंकिता लोखंडे का साइड लेते दिखे। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण विक्की से कहते हैं कि उन्हें पति होने के नाते आपको उनके पीछे खड़े रहना चाहिए। मैं ये नहीं बोल रहा हूं कि आपको अपनी मां के खिलाफ जाना चाहिए, लेकिन पत्नी से पूछना चाहिए कि अंकिता क्या हुआ? इसके बाद विक्की अंकिता से अकेले में इसे लेकर बात भी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X