..................... Bigg Boss 17 Ankita Lokhande and Vicky Jain fight again in the house over Munawar and Mannara - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: अंकिता से लड़ाई के बीच विक्की जैन ने की अपनी मां की बात रिपीट कहा,- "मैं तुझे छूट देता हूं तो.."

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande, Vicky Jain

Bigg Boss 17: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और ऐसे में दर्शकों का मनोरंजन का हो रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि फिर से एक बार अंकिता और विक्की की लड़ाई हो गई है और दोनों एक-दूसरे पर इल्जाम लग रहे हैं।

अंकिता और विक्की के बीच फिर हुई लड़ाई-

अब बिग बॉस का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें विक्की अंकिता से अपनी मां की बात रिपीट कर देते हैं। अब दोनों पति-पत्नी कंटेस्टेंट बनकर आए इस शो में मनारा चोपड़ा को लेकर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसी लड़ाई के बीच विक्की जैन अपनी मां की कही बात को रिपीट करते हुए नजर आए। कलर्स ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की, मनारा से पूछते हैं कि रात को तुमने खाना क्यों नहीं खाया, तुम दुखी लग रही हो।

अंकिता उसी कमरे में दूर से यह सब देखती रहती हैं और फिर गुस्से में कमरे से बाहर चली जाती हैं। इसके बाद विक्की अपने नाश्ते की प्लेट को लेकर उनके पीछे जाते हैं। कुछ देर बाद अंकिता, विक्की के पास जाकर एक टेबल पर बैठ जाती हैं और बोलती हैं कि उन्हें कोई इससे कोई दिक्कत नहीं है कि वह मनारा के साथ बैठें। इसके बाद विक्की बोलते हैं कि उन्हें मनारा से ही दिक्कत है।

कुछ देर बाद विक्की अंकिता से कहते हुए सुनाई देते हैं कि 'तू पूरा दिन मुन्ना के साथ बैठकर खाना खाती है, चाय पीती है। मैं तुझे कुछ बोलता हूं। इसके बाद अंकिता कहती हैं मैं पूरे दिन उसके साथ नहीं बैठती। तू ज्यादातर मनारा के साथ ही रहता है। फिर विक्की कहते हैं हां तो जाऊंगा, गलत क्या है उसमें'।

सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद लड़ाई-लड़ाई में विक्की जैन, अंकिता से कहते हैं कि जब मुनव्वर उदास होता है, तब तू उसे हग करती है। मैं तुझे फ्रीडम देता हूं ना उस समय पर। इसके बाद विक्की, अंकिता से कहते हैं कि वह मनारा से बात नहीं करेंगे, अगर तुम मुनव्वर से बात नहीं करोगी। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X