..................... Bigg boss 17 ankita lokhande again talked about divorce during fight with vicky jain - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: एक बार फिर अंकिता लोखंडे ने किया तलाक का ज़िक्र, पति विक्की से बोलीं- ‘हमारा ही तलाक का केस...’

Bigg Boss 17, ankita lokhande, vicky Jain

Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बता दे कि शो में जमकर कंटेस्टेंट्स के बीच में विवाद भी देखने को मिलता है। लेकिन इसी दौरान टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का भी एक अलग ही रूप देखने को मिला। बाकी घरवालों के अलावा कई बार वह अपने पति विक्की जैन के साथ में बहस करते नजर आती हैं। दोनों के बीच तलाक को लेकर कई बार बात भी हो चुकी है और इस बार उन्होंने फिर से एक विवादित बयान दे दिया है।

बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी को लेकर बैठाई गई अदालत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते एपिसोड के दौरान बिग बॉस के घर में एक नकली अदालत बिठाई गई थी। इसी दौरान मुनव्वर फारूकी कटघरे में खड़े हो गए थे और अंकिता लोखंडे उनके वकील बनी तो वही विक्की जैन उनके खिलाफ खड़े वकील की भूमिका निभाते नजर आए। विक्की जैन यहां पर लगातार बहुत ही मजबूती के साथ अपनी बात रखते हैं हुए मॉक ट्रायल आयशा खान को लेकर कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान अंकिता लोखंडे अपना आपा खो बैठती हैं।

विक्की से इस बात पर नाराज हुई अंकिता

इसी कोर्ट रूम के बीच में अंकिता लोखंडे फिर से विक्की जैन के साथ बहस करने लगते हैं और उनसे नाराज हो जाती हैं। वह अपने पति विक्की जैन को धमकी देती हुई रहती है कि "कहीं ये झगड़ा उनके तलाक में तब्दील न हो जाए।" लेकिन अब दोनों की इस बहस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अंकिता और विक्की जैन के इस झगड़े में बिग बॉस ने हस्तक्षेप किया और अंकिता को बोलने का मौका दिया। लेकिन इसके बावजूद विक्की लगातार बोलते जा रहे थे और इसी के चलते अंकिता गुस्सा हो गई।

अंकिता ने फिर की तलाक की बात

इसी के अलावा अंकिता लोखंडे ने आगे पति विक्की जैन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि "ऐसा मत करो, कहीं इससे हमारा ही तलाक का केस चालू ना हो जाए।" अंकिता लोखंडे के इस बयान के बाद वहां पर बैठे सभी सदस्य हैरान हो गए। इसके बाद में मन्नारा चोपड़ा ने अंकिता लोखंडे को शांत करवाते हुए कहा कि "आपने कुछ ज्यादा ही बोल दिया है।" जिस पर अंकिता लोखंडे ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जो भी कहा है वह बिल्कुल ठीक था।

पहले भी हो चुकी है अंकिता-विक्की की लड़ाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में इस तरीके की बहस और धमकियां देखने को मिल रही है। शो के दौरान दोनों के बीच में कई बार ऐसे झगड़ा हो चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों के बीच में कई बार ऐसी तलाक की बातें हो चुकी हैं। पिछले सप्ताह में भी अंकिता लोखंडे ने तीखी तकरार के बाद में विक्की जैन से तलाक की बात कह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X