Bigg Boss 17: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारुकी के लिए लिखा खास मैसेज, रिश्ते की सच्चाई पर कसा तंज

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है। लड़ाई, झगड़ा, प्यार और दोस्ती के बीच कई सारे सदस्य उलझ गए हैं और कई सारे इसी सबका मजा ले रहे हैं। ऐसे में शो के बाहर भी फैंस और दर्शक शो में हो रही चीजों को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया के जारिए से दे रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर फारुकी को लेकर अंजलि अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखा है।
सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का मैसेज-
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस स्टोरी में अंजलि ने लिखा है,- कभी कभी हम अपनी प्राइवेट लाइफ को एक्सपोज नहीं करना चाहते। प्राइवेट ही रखना चाहते हैं और अगर तुम्हें किसी के लिए कुछ किया है समर्थ तो ऐसे इंटरव्यू में जताना? और अभिषेक ये तो सोच लो कि आपके पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी।
आगे अंजलि ने अपने मैसेज में लिखा,- ईशा जो 19 साल की है, हर किसी को समय लगता है भाई। ये जो ईशा को इतना ज्ञान दे रहे हैं। (अगर आप मेरा मतलब जानते हो तो) दुनिया जानती है उसके खुद ने कितना सच बोला था।
सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अंजलि अरोड़ा ने इस पोस्ट से लोगों को दो चीजें साफ नजर आ रही हैं। पहला कि उन्होंने अभिषेक और ईशा का सपोर्ट किया है और दूसरी तरफ आखिरी में उन्होंने बिना नाम लिए मुनव्वर फारूकी पर तंज कस रहा है।
ईशा मालवीय और अभिषेक के बीच समर्थ-
बिग बॉस 17 के घर में इन दिनों ईशा और अभिषेक का रिश्ता काफी चर्चा में हैं। अब रविवार को टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने घर एंट्री मारी, जिसके बाद ये पूरे घर का माहौल ही बदल गया। समर्थ जुरेल के आने के बाद घर में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












