..................... Bigg Boss 17 anjali arora recated on Munawar Faruqui Controversy After Ayesha khan nazila sitaishi - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 17: नाजीला, आयशा के बाद मुनव्वर की कॉन्ट्रोवर्सी में हुई अंजलि अरोड़ा की एंट्री, विवाद जारी

Bigg Boss 17, Munawar Faruqui, Anjali Arora

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन वक्त लगातार खबरों में लग रहा है। शो में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिससे फैंस का जमकर मनोरजंन हो रहा है। शो के कटेस्टेंट मनुव्वर फारुकी इस वक्त शो की पूरी लाइमलाइट लूट रहे हैं क्योकिं मुनव्वर की पर्सनल लाइफ बिग बॉस के घर में खुल कर गई है। ऐसे में अब शो के बाहर से अंजलि अरोड़ा ने कॉमेडियन के विवाद को लेकर रिएक्ट किया है।

आयशा और नाजीला के बाद अंजलि का रिएक्शन-

इस वक्त बिग बॉस 17 के घर में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ खुल गई है। जिसके चलते काफी विवाद शो में और शो से बाहर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया मुनव्वर को लेकर कई सारे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हाल ही में शो में इन्फ्लुएंसर आयशा खान पहुंची, जिन्होंने मुनव्वर फारुकी पर टू- टाइमिंग का आरोप लगाया। आयशा खान के बाद मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला सिताशी भी पब्लिक में आईं और कॉमेडियन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

वहीं, इन सब के बीच अब एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का रिक्शन भी सामने आया है। मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती रियलिटी शो लॉक अप के दौरान हुई थी। शो में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, शो खत्म होने के साथ ही दोनों की राहें अलग हो गईं।

दरअसल अंजलि ने रिएक्शन चर्चा में है। बिग बॉस 17 से सामने आए मुनव्वर फारुकी के इस वीडियो को पैपराजी वीरल भयानी ने भी शेयर किया है, जिस पर अंजलि अरोड़ा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा तो कुछ नहीं, लेकिन एक हंसने वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रॉप कर दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी अंजलि मुनव्वर के विवादों में अपनी बात रखती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X