डिप्रेशन में हैं ऐश्वर्या शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड, बोले-उसके पापा ने हमे अलग कर दिया लेकिन हम फिर भी मिलते रहे

Aishwarya Sharma Ex Boyfriend: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' जब से शुरू हुआ है, तब से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहीं 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा भी चर्चा में छाई हुई हैं, जिन्होंने अपने को-एक्टर नील भट्ट से शादी की है। नील भी शो का हिस्सा हैं। एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या अपने कॉलेज मेट राहुल पंड्या के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं।
रिपोर्ट में बताया गया कि राहुल और ऐश्वर्या सात साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे। राहुल ने पोर्टल को ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते की कुछ अंदरूनी जानकारी के साथ-साथ अपनी कुछ फोटोज भी दीं। हालांकि, तस्वीरें और आर्टिकल सामने आने के बाद से राहुल को बेहद नफरत का सामना करना पड़ रहा है। अब, 'पिंकविला' के साथ एक बातचीत में राहुल ने लीक हुई तस्वीरों और आर्टिकल के नतीजे का खुलासा किया है।
'पिंकविला' के साथ एक बातचीत में राहुल ने कहा, "जब से खबर सामने आई है, मैं मानसिक रूप से सही स्थिति में नहीं हूं। मुझे ऑनलाइन बहुत नफरत मिल रही है। मैं बोलने की मानसिक स्थिति में नहीं हूं अभी। मैं बेहद उदास महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, ''हर कोई महिला के प्रति सहानुभूति रखता है। उन्हें समझना चाहिए कि जब ऐसा कुछ होता है, तो एक पुरुष पर क्या गुजरती है।''
इससे पहले, 'टेलीचक्कर' के साथ इंटरव्यू में राहुल ने खुलासा किया था कि उनकी मुलाकात ऐश्वर्या शर्मा से तब हुई थी, जब वह 'डांस इंडिया डांस' में ऑडिशन के लिए आई थीं, जिसमें वह कोरियोग्राफर थे। उन्होंने कहा कि वे एक ही कॉलेज में थे। राहुल ने बताया था कि ऐश्वर्या के पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे और उन्हें अलग करने के लिए ऐश के पिता ने उन्हें बैंकिंग करने के लिए पुणे भेजा था। हालांकि, राहुल और ऐश्वर्या पुणे में भी मिलते रहे, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों किन्हीं कारणों से अलग हो गए।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की की बात करें, तो उनकी मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई और उन्हें प्यार हो गया। दोनों ने 30 नवंबर 2021 को शादी कर ली थी। यह जोड़ी वर्तमान में 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही है। पहले हफ्ते में ऐश्वर्या और नील को डेट पर भेजा गया था, ताकि वे खुलकर बात कर सकें और चीजें समझ सकें। ऐश्वर्या और नील दोनों इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हैं।


Click it and Unblock the Notifications

