Bigg Boss 17: तीन दिनों में ही 'बिग बॉस' में हुआ बुरा हाल, अंकिता के बाद अब इस बहू ने बहाए भर-भरकर आंसू

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन के साथ धमाकेदार अंदाज में आ गया है। शो में 17 कंटेस्टेंट अपने दिल, दिमाग और दम के जरिए फिनाले की रेस में शामिल हो चुके हैं। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, कुछ कंटेस्टेंट का यहां रुकना भी मुश्किल होता जा रहा है।

हाल ही में अंकिता लोखंडे को अपने पति के सामने फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। वो विक्की के सामने शिकायत करते हुए कहती हैं- "मुझे घर जा कर बोला था कि हम साथ रहेंगे। हम साथ कहीं नहीं हैं। मुझे दुनिया हर्ट नहीं कर सकती, मेरे को मेरा इंसान हर्ट कर सकता है और मैं हर्ट नहीं हो रही हूं।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'कोई भी मुझे चोट नहीं पहुंचा सकता और तुम मुझे चोट पहुंचा रहे हो।" इसके बाद अंकिला लोखंडे बेड पर लेटकर रोती हुई नजर आती हैं और विक्की को माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। हालांकि विक्की से बात करते हुए अंकिता कह देती हैं कि, "मुझे बहुत अकेला सा लग रहा है। तू हर जगह है विक्की, बस मेरे साथ नहीं है। मैं अकेला महसूस कर रही हूं।" ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है।

दूसरी तरफ नील और ऐश्वर्या का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नील और ऐश्वर्या से बिग बॉस बात करते हुए कहते हैं कि वो दोनों काफी कन्फ्यूज हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या खेल खेला जा रहा है। इस दौरान नील कहते हैं- हमें मानना होगा कि हम बोरिंग हैं। वहीं ऐश्वर्या काफी इमोशनल दिखती हैं और उनके आंसू छलक पड़े हैं। फिर ऐश्वर्या बोलती हैं-आखिर क्या करें। बिग बॉस आपका फॉर्मेट क्या है। एक तो पता नहीं मेरे मूड स्विंग्स हो रहे हैं पागल जैसे... कुछ समझ नहीं आ रहा है।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को बिग बॉस के 17वें सीजन के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है, लेकिन अभी तक दोनों कोई भी कमाल नहीं कर पाए हैं और यही प्रेशर अब ऐश्वर्या को परेशान कर रहा है, जिस वजह से वो रोती-बिलखती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X