Bigg Boss 17: अभिषेक ने मन्नारा चोपड़ा को बताया 'डुप्लिकेट' तो हुआ भयंकर झगड़ा, हाथापाई पर उतरे कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉ 17 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही हैं। इस विवादित शो में घर के अंदर मन्नारा चोपड़ा काफी ज्यादा चर्चा में हैं, हर दिन मन्नारा की लड़ाई किसी ना किसी सदस्य से हो ही जाती है। हाल ही में मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार के बीच लड़ाई हो गई।

अभिषेक और मन्नारा के बीच लड़ाई-

बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अभिषेक और मन्रारा के बीच होने वाली लड़ाई की एक झलक देखने को मिली है। वीडियो में अभिषेक लड़ाई के बीच मन्नारा को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट कहते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद तो एक्ट्रेस का पारा हाई हा गया है।

ये सब सुन मन्नारा अपना कंट्रोल खो देती हैं और वे कहती सुनाई देती है कि ये मेरी फैमिली को बीच में ला रहा है। रिंकू और नावेद मन्रारा को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन अभिषेक मन्नारा पर और ज्यादा हावी हो जाते हैं।

ये देख मन्रारा भी अपना आपा खो देती हैं और अभिषेक के ऊपर सोफे का कुशन फेंक देती हैं, जिसके बाद अभिषेक शोर मचाना शुरू कर देते हैं कि इसने मुझे मारा। बता दें कि, मन्नारा चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की कजिन है। जिसे लेकर ही उन्हें बार-बार अभिषेक पोक कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बिग बॉस हुआ ट्रेंड-

टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में रोज ही किसी ने किसी के लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे है। शो में शामिल होने वाले सद्स्यों को सोशल मीडिया पर दर्शक जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

सलमान खान के शो में अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और ऐश्वर्या शर्मा काफी ज्यादा लाइमलाइट में हैं। शो में इन तीनों एक्ट्रेसेस की काफी चर्चा हो रही है और तीनों किसी ना किसी बात को लेकर अपना आपा खो रही हैं। सलमान खान भी इन तीनों को सपोर्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X