Bigg Boss 17 में दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा, एक्स गर्लफ्रेंड के बॉयफ्रेंड को देख बिलख-बिलख कर रोए अभिषेक

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। हालिया सीजन कंटेस्टेंट्स द्वारा किए गए कभी न खत्म होने वाले नाटक के कारण सुर्खियां बना हुआ है। रविवार के एपिसोड में अभिषेक कुमार के साथ कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखने के बाद किसी का भी दिल पसीज जाएगा।

अभिषेक कुमार इस वक्त अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीया के साथ बिग बॉस के घर में हैं, एक्टर के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है, क्योंकि अब ईशा के कथित बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री होने वाली है और एक बार फिर से अभिषेक का दिल टूटने वाला है।

हाल ही में बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट बैठे होते हैं और तभी बिग बॉस समर्थ को घर में एंट्री देते हैं और कहते हैं कि ये ईशा के बॉयफ्रेंड हैं। समर्थ को देखते ही अभिषेक रोने-बिलखने लग जाते हैं। तभी समर्थ ईशा से पूछते हैं कि क्या हम डेट नहीं कर रहे हैं तो इस पर ईशा मना कर देती हैं। इसके बाद ईशा अकेले में बिग बॉस को सॉरी कहती हैं और बोलती हैं कि वो शायद अचानक से एक्सेप्ट नहीं कर पाईं।

समर्थ की एंट्री के कुछ देर बाद अभिषेक काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनको विक्की जैन, मुन्नवर फारुकी और कुछ अन्य कंटेस्टेंट सांत्वना देते हैं, लेकिन वह जोर-जोर से रोते रहते हैं। समर्थ की एंट्री के तुरंत बाद, उनके और ईशा के बीच एक बड़ा ड्रामा होता है। एक्ट्रेस ने घोषणा की कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं, और इससे समर्थ को झटका लगा।

शनिवार के वीकेंड का वार में सलमान अंकिता से दो टूक सवाल पूछते नजर आए। "क्या आप यहां अपनी पर्सनैलिटी खोने आई हैं?" सलमान पूछते हैं। अंकिता ने स्वीकार किया कि उसे घर में विक्की को खोने का डर है और इसलिए वह अपने फैसले खुद नहीं ले रही है। सर मुझे ऐसा लगता है कि अगर मैं विक्की के खिलाफ भी जाऊं... तो मुझे डर लगता है। मुझे लगता है कि मैंने कर दी ये चीज, तो विक्की मुझे ही गलत समझेगा। मैं उससे झगड़ा नहीं चाहती, इसके लिए व्यक्तिगत खेल, निर्णय लेना होता है। लेकिन कहीं ना कहीं मैं अपने पति को खो रही हूं और मुझे यह पसंद नहीं आ रहा है। मेरे को भावनात्मक रूप से परेशानी हो रही है, क्योंकि मैं सच में वैसी हूं सर।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X