MC Stan: गर्लफ्रेंड संग मारपीट को लेकर विवादों में आए थे MC Stan, आज बन गए हैं 'बिग बॉस' विनर

Bigg Boss 16 Winner Rapper MC Stan

Bigg Boss 16 Winner MC Stan Controversy: आखिरकार, बिग बॉस 16 को उसका विनर मिल ही गया। जी हां, इस विवादित शो को अपने नाम MC Stan ने किया है। इस शो में MC Stan हमेशा से चर्चा का विषय बने रहे हैं। कभी अपने स्टाइल तो कभी अपनी बोली को लेकर MC Stan को हमेशा खबरों में लाया गया। सिर्फ 23 साल के इस रैपर ने वो काम कर दिखाया, जो किसी ने सोचा भी नहीं था। लेकिन इन्हीं MC Stan का विवादों से भी गहरा नाता है। उनके खिलाफ उन्हीं के एक्स गर्लफ्रेंड ने FIR लिखवाई थी और इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

गर्लफ्रेंड के संग मारपीट
MC Stan कई कॉन्ट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं। एमसी स्टेन एक बार तब विवादों में घिरे थे जब उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड औज़मा शेख को मारने के लिए लोगों को भेजा था। मामला यह था कि MC Stan का ब्रेकअप हुआ था और फिर उन्होंने अपने मैनेजर को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को मारने भेजा था। एमसी की गर्लफ्रेंड को चोट आई, जिसके बाद औजमा ने उनके खिलाफ FIR भी लिखवाई। इस मामले ने MC Stan को काफी ज्यादा खबरों में ला दिया था और वो इस खबर के सामने आने के बाद काफी ट्रोल भी हुए थे।

खूब किया स्ट्रगल
MC Stan रैपिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं और उन्होंने कई मशहू रैप सॉन्ग गाकर अपने हुनर का डंका बजाया है। बिग बॉस 16 में लोगों के दिलों में राज करने वाले MC Stan का असली नाम अल्ताफ शेख है। उन्हें बचपन से ही गाने का बड़ा शौक था। यही नहीं, इस शौक की वजह से MC Stan ने पढ़ाई को भी बीच में ही छोड़ दिया। एमसी स्टेन ने महज 12 साल की उम्र से कव्वाली गाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से उन्हें परिवार वालों के ताने भी सुनने को मिलते थे। लेकिन एमसी स्टेन ने ख्वाब देखने नहीं छोड़े और अपनी मेहनत के बूते पर उन्होंने बेहद कम उम्र में वो मुकाम हासिल किया, जिसकी उम्मीद काफी कम लोगों को थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एमसी स्टेन ने फेमस रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म किया है।

Read more about: bigg boss 16 bigg boss mc stan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X